भारत के राज्य और राजधानियां | Rajya Rajdhani List 2023

भारत के राज्य एवं उनकी राजधानी (Rajya Rajdhani) और राज्यों की स्थापना वर्ष का अध्ययन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए काफी महत्वपूर्ण है।

आजकल लगभग सभी महत्वपूर्ण प्रतियोगी परीक्षाओं में सामान्य ज्ञान GK विषय से प्रश्न पूछे जाते हैं। ऐसे में प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होने के लिए सामान्य ज्ञान Gk का अध्ययन बहुत ही महत्वपूर्ण हो जाता है।

वैसे देखा जाए तो सामान्य ज्ञान का कोई अंत नहीं है। फिर भी हम सिर्फ उन्हीं टॉपिक्स और बिंदुओं का अध्ययन करेंगे, जो अधिकतर प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाते हैं। इनमें से ही एक महत्वपूर्ण टॉपिक है: भारत के राज्य और राजधानियां (Rajya Rajdhani)

क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का विश्व में सातवां स्थान है। वर्तमान में भारत में कुल 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश है। इस लेख के माध्यम से हम आपको भारत के 28 राज्य एवं उनकी राजधानी और इसके साथ ही 8 केंद्र शासित प्रदेशों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

भारत के 28 राज्य और उनकी राजधानियां (Bharat Rajya Rajdhani)

क्र.स.राज्यराजधानीस्थापना वर्ष
01ओडिशा भुवनेश्वर1 अप्रैल 1936
02राजस्थानजयपुर30 मार्च 1949
03उत्तर प्रदेशलखनऊ24 जनवरी 1950
04असमदिसपुर26 जनवरी 1950
05बिहारपटना26 जनवरी 1950
06आंध्र प्रदेशअमरावती1 नवंबर 1956
07कर्नाटकबेंगलुरु1 नवंबर 1956
08केरलतिरुवंतपुरम1 नवंबर 1956
09मध्य प्रदेशभोपाल1 नवंबर 1956
10तमिलनाडुचेन्नई1 नवंबर 1956
11पश्चिम बंगालकोलकाता1 नवंबर 1956
12गुजरातगांधीनगर1 मई 1960
13महाराष्ट्रमुंबई1 मई 1960
14नागालैंडकोहिमा1 दिसंबर 1963
15हरियाणाचंडीगढ़1 नवंबर 1966
16पंजाबचंडीगढ़1 नवंबर 1966
17मेघालयशिलोंग1 अप्रैल 1970
18हिमाचल प्रदेशशिमला25 जनवरी 1971
19मणिपुरइंफाल21 जनवरी 1972
20त्रिपुराअगरतला21 जनवरी 1972
21सिक्किमगंगतोक16 मई 1975
22अरुणाचल प्रदेशईटानगर 20 फरवरी 1987
23मिजोरमआइजोल20 फरवरी 1987
24गोवापणजी30 मई 1987
25छत्तीसगढ़रायपुर1 नवंबर 2000
26उत्तराखंडदेहरादून9 नवंबर 2000
27झारखंडरांची15 नवंबर 2000
28तेलंगानाहैदराबाद2 जून 2014

भारत के दो या दो से अधिक राजधानियों वाले राज्य

  • उत्तराखंड राज्य की 2 राजधानियां है। पहली शीतकालीन राजधानी देहरादून और दूसरी ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैण।
  • हिमाचल प्रदेश राज्य की 2 राजधानियां है। पहली राजधानी शिमला और दूसरी राजधानी धर्मशाला है।
  • महाराष्ट्र राज्य की भी दो राजधानियां है। पहली राजधानी मुंबई और दूसरी राजधानी एवं उप राजधानी नागपुर है।
  • आंध्रप्रदेश राज्य की तीन राजधानियां हैं। तीन राजधानियों में अमरावती , विशाखापत्तनम और कुर्नूल हैं। अमरावती को विधायी राजधानी, विशाखापट्टनम को कार्यकारी राजधानी और कुर्नूल को न्यायिक राजधानी के रूप में स्थापित किया गया है।
  • पंजाब और हरियाणा भारत के दो ऐसे राज्य हैं जिनकी राजधानी एक ही है, वह है चंडीगढ़।

भारत का नवीनतम राज्य

2 जून 2014 को आंध्रप्रदेश से अलग होकर तेलंगाना भारत का 29 वां राज्य बना। हालांकि जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम 2019 के तहत जम्मू कश्मीर का राज्य का दर्जा समाप्त कर उसे केंद्र शासित प्रदेश घोषित कर दिया गया। इसके पश्चात अब तेलंगाना भारत का 28 वां राज्य बन गया।

फिलहाल हैदराबाद ही आंध्रप्रदेश और तेलंगाना दोनों राज्यों की राजधानी है। हैदराबाद 10 वर्षों के लिए इन दोनों राज्यों की राजधानी रहेगा। 10 वर्ष बाद तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद और आंध्रप्रदेश की नई राजधानी अमरावती होगी।

जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम 2019

5 अगस्त 2019 को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अनुच्छेद 370 को समाप्त कर जम्मू कश्मीर का स्पेशल दर्जा समाप्त करने हेतु अध्यादेश जारी किया।

जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम 2019 के तहत जम्मू कश्मीर राज्य का पुनर्गठन कर 2 केंद्र शासित प्रदेशों (जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख) का गठन किया गया।

राज्यसभा ने 5 अगस्त 2019 को एवं लोकसभा ने 6 अगस्त 2019 को जम्मू कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम 2019 पारित किया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 9 अगस्त 2019 को इस अधिनियम को स्वीकृति प्रदान की। यह अधिनियम 31 अक्टूबर 2019 से लागू हुआ।

भारत के केंद्र शासित प्रदेश और उनकी राजधानी

वर्तमान में भारत में कुल 8 केंद्र शासित प्रदेश है। केंद्र शासित प्रदेश केंद्र सरकार के अधीन होते हैं और इनका कार्यभार भी केंद्र सरकार द्वारा ही संभाला जाता है।

क्र.स.केंद्रशासित प्रदेशराजधानी
01दिल्लीनई दिल्ली
02जम्मू-कश्मीरश्रीनगर एवं जम्मू
03लद्दाखलेह और कारगिल
04चंडीगढ़चंडीगढ़
05लक्ष्यद्वीपकवरत्ती
06अंडमान और निकोबार द्वीपपोर्ट ब्लेयर
07दादरा व नगर हवेली तथा दमन व दीवदमन
08पुडुचेरीपुडुचेरी

दादरा व नगर हवेली तथा दमन व दीव का विलय

दादरा व नगर हवेली तथा दमन व दीव के विलय के लिए लोकसभा में 27 नवंबर 2019 को तथा राज्यसभा में 3 दिसंबर 2019 को एक अधिनियम पारित किया गया।

तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 9 दिसंबर 2019 को इस अधिनियम को स्वीकृति प्रदान की। यह अधिनियम 26 जनवरी 2020 से प्रभावी रूप से लागू हुआ। दादरा व नगर हवेली तथा दमन व दीव की राजधानी दमन को बनाया गया।

भारत की राजधानियां

वर्तमान में नई दिल्ली भारत की राजधानी है। सन् 1911 में जॉर्ज पंचम ने भारत की राजधानी को कोलकाता से दिल्ली स्थानांतरित किया था। अंग्रेजों के शासन के दौरान भारत की राजधानी मुख्यतः कोलकाता रही। इसके अलावा अंग्रेजों ने शिमला को भारत की ग्रीष्मकालीन राजधानी भी बनाया था।

सन् 1858 में इलाहाबाद (प्रयागराज) को 1 दिन के लिए भारत की राजधानी बनाया गया था।

FAQs

वर्तमान में भारत में कुल कितने राज्य हैं?

28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश।

भारत के 28 राज्यों के नाम क्या है?

1 – राजस्थान, 2 – महाराष्ट्र, 3 – नागालैंड, 4 – मणिपुर, 5 – पश्चिम बंगाल, 6 – तेलंगाना, 7 – असम, 8 -त्रिपुरा, 9- मध्य प्रदेश, 10 – तमिलनाडु, 11 – गुजरात, 12 – सिक्किम, 13 – आंध्र प्रदेश, 14 – उत्तर प्रदेश, 15 – पंजाब, 16 – कर्नाटक, 17 – मेघालय, 18 – उत्तराखंड, 19 – गोवा, 20 – हरियाणा, 21 – मिज़ोरम, 22 – अरुणाचल प्रदेश, 23 – हिमाचल प्रदेश, 24 – केरल, 25 – – छत्तीसगढ़, 26 – बिहार, 27 – झारखंड, 28 – उड़ीसा।

भारत के 8 केंद्र शासित प्रदेशों के नाम क्या है?

1- दिल्ली, 2- लद्दाख, 3- जम्मू कश्मीर, 4- अंडमान निकोबार द्वीप समूह, 5- लक्ष्यद्वीप, 6- चंडीगढ़, 7- दादरा व नगर हवेली तथा दमन व दीव, 8- पुडुचेरी।

भारत के 28 राज्यों की कुल कितनी राजधानियां है?

भारत के 28 राज्यों की कुल 32 राजधानियां है।

भारत का सबसे नवीनतम राज्य कौन सा है?

तेलंगाना

Related links 🔗

Leave a comment