Weekly Current Affairs Quiz and Pdf in Hindi |1-7 July 2023

Weekly Current Affairs in Hindi: 1-7 July 2023 -प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के करंट अफेयर्स की तैयारी को सुगम और सरल बनाने के लिए हम लेकर आए हैं – साप्ताहिक करंट अफेयर्स जुलाई 2023

जैसा कि आप जानते हैं Iq दुनिया इंटरनेट पर अब Current affairs की बेस्ट वेबसाइट्स में से एक है। यहां पर डेली करंट अफेयर्स (daily current affairs) के साथ-साथ सप्ताहिक करंट अफेयर्स (weekly current affairs) और मासिक करंट अफेयर्स निशुल्क और हिंदी में उपलब्ध हैं।

इसके साथ ही स्टूडेंट्स के रिवीजन और प्रैक्टिस के लिए Weekly current affairs quiz (साप्ताहिक करंट अफेयर्स क्विज) दी गई है। करंट अफेयर्स क्विज को सुव्यवस्थित तरीके से और स्टूडेंट्स की सुगमता के लिए हिंदी में तैयार किया गया है। Weekly current affairs quiz में भाग लेकर विद्यार्थी स्वयं का आकलन कर सकते हैं और इसके साथ ही आपका Weekly current affairs (साप्ताहिक करंट अफेयर्स) का क्विक रिवीजन भी हो जाएगा।

Weekly current affairs quiz के अलावा आपको यहां पर Weekly current affairs pdf भी दी गई है। इसे आप यहां से आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। Weekly current affairs pdf से कहीं भी और कभी भी आसानी से करंट अफेयर्स पढ़ सकते हैं। Weekly current affairs pdf भी हिंदी में तैयार की गई है।

Weekly Current Affairs 1-7 July 2023 in Hindi

  • हाल ही में भारत के गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा ने लुसाने डायमंड लीग में गोल्ड मेडल जीता।
  • हाल ही में ऑस्कर विजेता एक्टर एलन आर्किन का 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।
  • हाल ही में 1 जुलाई को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के रूप में मनाया गया।
  • हाल ही में गजपति कपिलेंद्र देव का 588वां राज्याभिषेक दिवस मनाया गया।
  • हाल ही में क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने भारत के निजी विश्वविद्यालयों में शीर्ष रैंक हासिल की।
  • हाल ही में चेन्नई में भारत की पहली ‘ड्रोन पुलिस यूनिट’ लांच की गई।
  • हाल ही में भारत सरकार ने पीएम प्रणाम योजना शुरू की।
  • हाल ही में महाराष्ट्र के इतवारी रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस रखा गया।
  • हाल ही में IPS अधिकारी अजय भटनागर को CBI में विशेष निदेशक पद पर नियुक्त किया गया।
  • हाल ही में भारत ने ईरान को हराकर एशियन कबड्डी चैंपियनशिप 2023 का खिताब जीता।
  • हाल ही में उत्तर प्रदेश राज्य में गौ हत्या एवं बाल उत्पीड़न के मामलों के लिए Operation Conviction की शुरुआत की गई है।
  • हाल ही में TS सिंह देव छत्तीसगढ़ के नए उप मुख्यमंत्री बने हैं।
  • हाल ही में लक्ष्मी सिंह को उत्तर प्रदेश की पहली महिला पुलिस कमिश्नर के रूप में नियुक्त किया गया है।
  • हाल ही में कनाडा देश ने विदेशी श्रमिकों के लिए Digital Nomad Strategy की शुरुआत की है।
  • हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश राज्य में राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन की शुरुआत की है।
  • हाल ही में भारत अंतरिक्ष अन्वेषण के लिए आर्टेमिस समझौते में शामिल हुआ है।
  • हाल ही में भारत का पहला स्वदेशी 700 मेगावाट परमाणु रिएक्टर गुजरात में शुरू किया गया है।
  • हाल ही में गृह मंत्री अमित शाह ने साबरमती रिवरफ्रंट पर अक्षर नदी क्रूज का उद्घाटन किया।
  • हाल ही में प्रख्यात ब्रिटिश लेखक और कवि माइकल रोसेन को प्रतिष्ठित PEN पिंटर पुरस्कार 2023 से सम्मानित किया गया है।
  • हाल ही में वी वेणु को केरल राज्य का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है।
  • हाल ही में भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (GSI) द्वारा उड़ीसा में भारत का सबसे बड़ा नेचुरल आर्क खोजा गया है।
  • हाल ही में 2 जुलाई को विश्व पत्रकारिता दिवस के रूप में मनाया गया।
  • हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिस्र के सर्वोच्च राजकीय सम्मान आर्डर ऑफ द वाइल से सम्मानित किया गया।
  • हाल ही में केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने श्रीनगर में बलिदान स्तंभ की आधारशिला रखी।
  • हाल ही में अजीत पवार महाराष्ट्र के नए उप मुख्यमंत्री बने हैं।
  • हाल ही में 3 जुलाई को गुरु पूर्णिमा दिवस के रूप में मनाया गया।
  • हाल ही में 3 जुलाई को सुपरमून (बक मून) दिखाई दिया।
  • हाल ही में ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने द्वितीय विश्वयुद्ध के सिख सैनिक राजिंदर सिंह धट्ट (101 वर्षीय) को पॉइंट्स ऑफ़ लाइट पुरस्कार से सम्मानित किया।
  • हाल ही में F1 रेसिंग चैंपियन मैक्स वेरस्टैपेन ने सोमवार 3 जुलाई को ऑस्ट्रियाई ग्रैंड प्रिक्स (Austrian GP 2023) खिताब जीता।
  • हाल ही में Dream11 भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी का मुख्य प्रायोजक बना है।
  • हाल ही में तुषार मेहता को भारत के सॉलिसिटर जनरल के रूप में नियुक्त किया गया है।
  • हाल ही में एसबीआई बैंक के मुख्य वित्तीय अधिकारी चरणजीत सुरिंदर सिंह अत्रा ने इस्तीफा दिया है।
  • हाल ही में मैरी कॉम को यूके इंडिया अवॉर्ड्स में ग्लोबल इंडियन आइकन नामित किया गया है।
  • हाल ही में तमिलनाडु भारत के शीर्ष इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यातक के रूप में उभरा है।
  • हाल ही में दीपक पारेख ने एचडीएफसी बैंक के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया है।
  • हाल ही में भारत ने कुवैत को हराकर SAFF championship 2023 का खिताब अपने नाम किया।
  • हाल ही में 3 जुलाई को अबू धाबी में यूएई भारत आर्थिक शिखर सम्मेलन का आयोजन किया गया।
  • हाल ही में 3 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस के रूप में मनाया गया।
  • हाल ही में गुरुग्राम में स्टार्टअप-20 शिखर सम्मेलन का आयोजन किया गया।
  • हाल ही में 4 जुलाई को पीएम मोदी ने आंध्र प्रदेश में साईं हीरा ग्लोबल कन्वेंशन सेंटर का उद्घाटन किया।
  • हाल ही में पीएम प्रसाद को कोल इंडिया के चेयरमैन पद पर नियुक्त किया गया।
  • हाल ही में अजीत अगरकर भारतीय क्रिकेट टीम के नए चीफ सिलेक्टर बने हैं।
  • हाल ही में कामेश्वर राव कोदावंती को एसबीआई का CFO नियुक्त किया गया।
  • हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 23वें शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के वर्चुअल शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता की।
  • हाल ही में बृजेंद्र नवनीत को WTO में भारत के राजदूत के रूप में फिर से नियुक्त किया गया।
  • हाल ही में लेफ्टिनेंट जनरल एम यू नायर ने शीर्ष साइबर सुरक्षा प्रमुख के रूप में पदभार ग्रहण किया।
  • हाल ही में दिल्ली के हुडा सिटी मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर मिलेनियम सिटी सेंटर गुरुग्राम रखा गया।
  • हाल ही में यूएई ने नए निवेश मंत्रालय की स्थापना की घोषणा की।
  • हाल ही में लखनऊ शहर में बंदरों को समर्पित बंदर बन बनाए जाएंगे।
  • हाल ही में माना पटेल ने राष्ट्रीय तैराकी चैंपियनशिप में बैकस्ट्रोक स्पर्धा में नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया है।
  • हाल ही में नीना वेंकटेश ने राष्ट्रीय तैराकी चैंपियनशिप में 50 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा में नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया है।
  • हाल ही में राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (NADA) ने दक्षिण एशिया क्षेत्रीय डोपिंग रोधी संगठन (SARADO) के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
  • हाल ही में 6 जुलाई को विश्व जूनोसिस दिवस के रूप में मनाया गया।
  • हाल ही में उड़ीसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने लिंगराज मंदिर में 280 करोड़ रुपए की एकामरा परियोजना की आधारशिला रखी।
  • हाल ही में ईरान शंघाई सहयोग संगठन (SCO) का नया स्थाई सदस्य बना है।
  • हाल ही में लालियान जुआला छांगटे ने AIFF पुरुष फुटबॉलर ऑफ द ईयर पुरस्कार जीता है।
  • हाल ही में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू अल्लूरी सीताराम राजू की 125 वीं जयंती पर हैदराबाद में आयोजित समारोह में शामिल हुई।
  • हाल ही में पाकिस्तान को IMF बेलआउट पैकेज से 3 अरब डॉलर की मंजूरी मिली है।
  • विश्व शांति सूचकांक 2023 में आइसलैंड ने दुनिया के सबसे शांतिपूर्ण देश के रूप में जगह बनाई।
  • Global Peace Index 2023 में भारत 126वें नंबर पर रहा।
  • अफगानिस्तान ने विश्व शांति सूचकांक 2023 में दुनिया के सबसे अशांतिपूर्ण देश के रूप में जगह बनाई है।
  • भारतीय नौसेना द्वारा आयोजित द्विपक्षीय जापान-भारत समुद्री अभ्यास 2023 (JIMEX 2023) का सातवां संस्करण 5 जुलाई से 10 जुलाई 2023 तक विशाखापट्टनम में आयोजित किया जाएगा।
  • हाल ही में गुजरात सरकार ने प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत बीमा की राशि को दोगुना किया है।
  • हाल ही में बी. नीरजा प्रभाकर को आईसीएआर के अनुसंधान सलाहकार समिति के नए अध्यक्ष के रूप में चुना गया।
  • हाल ही में पीरामल फाइनेंस ने 5 महिला कर्मचारियों वाली शाखाएं शुरू की है।
  • हाल ही में शेखर कपूर को अंग्रेजी फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक 2023 का पुरस्कार मिला।
  • हाल ही में गूगल इंडिया ने श्रीनिवास रेड्डी को भारत नीति प्रमुख के रूप में नियुक्त किया है।
  • हाल ही में फेसबुक पैरंट कंपनी मेटा ने ट्विटर के प्रतिद्वंदी थ्रेड्स ऐप को लांच किया है।

Download July 2023 Weekly Current Affairs PDF

01st to 07th July 2023 Current affairs PDF:

Download

08 To 15 July 2023 Current Affairs PDF:

Download

Weekly Current Affairs Quiz 1-7 July 2023

#1. भारत के पहले स्वदेशी परमाणु रिएक्टर का संचालन कहां शुरू हुआ है?

#2. विश्व जूनोसिस दिवस कब मनाया गया?

#3. हाल ही में किसने कोल इंडिया के चेयरमैन का पदभार संभाला है?

#4. हाल ही में विश्व खेल पत्रकारिता दिवस कब मनाया गया है?

#5. किस राज्य में गौ हत्या एवं बाल उत्पीड़न के मामलों के लिए Operation Conviction की शुरुआत की गई है?

#6. हाल ही में किसने एचडीएफसी के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया है?

#7. हाल ही में किस बैंक ने कामेश्वर राव कोदावंती को CFO नियुक्त किया है?

#8. हाल ही में बीसीसीआई ने किसे भारतीय टीम के चीफ सिलेक्टर के रूप में चुना है?

#9. एशियन कबड्डी चैंपियनशिप 2023 का खिताब किसने जीता?

#10. हाल ही में जारी ग्लोबल पीस इंडेक्स 2023 के अनुसार दुनिया का सबसे शांतिपूर्ण देश कौन सा है?

#11. हाल ही में किस ने AIFF पुरुष फुटबॉलर ऑफ द ईयर पुरस्कार जीता है?

#12. हाल ही में किसे यूके इंडिया अवॉर्ड्स में ग्लोबल इंडियन आइकन नामित किया गया है?

#13. हाल ही में किस देश ने एक नए निवेश मंत्रालय की स्थापना की घोषणा की है?

#14. 1 जुलाई को भारत में कौनसा दिवस मनाया जाता है?

#15. हाल ही में कौन सा राज्य एकामरा परियोजना से जुड़ा है?

#16. हाल ही में किस राज्य में साईं हीरा ग्लोबल कन्वेंशन सेंटर का उद्घाटन किया गया है?

#17. प्रधानमंत्री मोदी जी ने किस राज्य में राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन की शुरुआत की है?

#18. हाल ही में किस देश ने SAFF Championship 2023 का खिताब जीता है?

#19. हाल ही में किसे ICAR की अनुसंधान सलाहकार समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है?

#20. हाल ही में अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस कब मनाया गया है?

#21. हाल ही में राष्ट्रीय तैराकी चैंपियनशिप में किस तैराक ने बैकस्ट्रोक स्पर्धा में नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया है?

#22. हाल ही में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू कहां पर अल्लूरी सीताराम राजू की 125 वीं जयंती में शामिल हुई?

#23. हाल ही में किस संगठन ने ओजोन युवी बुलेटिन (Ozone UV bulletin) जारी किया है?

#24. हाल ही में किस ने ऑस्ट्रियाई ग्रैंड प्रिक्स 2023 खिताब जीता है?

#25. हाल ही में वी. वेणु को किस राज्य का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है?

#26. हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम के नए मुख्य जर्सी प्रायोजक के रूप में किसे चुना गया है?

#27. हाल ही में कहां स्टार्टअप 20 शिखर सम्मेलन शुरू हुआ है?

#28. हाल ही में किसने महाराष्ट्र के नए उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है?

#29. हाल ही में किस शहर में बंदरों के लिए समर्पित बंदर वन बनाए जाएंगे?

#30. हाल ही में किस ने ब्रिटिश राष्ट्रीय पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार जीता है?

#31. हाल ही में भारत ने किस देश को हराकर 9वीं SAFF चैंपियनशिप 2023 जीती है?

#32. हाल ही में यूएई भारत शिखर सम्मेलन कहां आयोजित किया गया है?

#33. हाल ही में कौन सा देश शंघाई सहयोग संगठन (SCO) का नया स्थाई सदस्य बना है?

#34. हाल ही में किस बैंक के मुख्य वित्तीय अधिकारी चरणजीत सुरिंदर सिंह अत्रा ने इस्तीफा दिया है?

#35. केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा पर बलिदान स्तंभ की आधारशिला रखी है?

#36. हाल ही में गूगल ने किसे भारत नीति प्रमुख के रूप में नियुक्त किया है?

#37. हाल ही में किसे भारत के सॉलिसिटर जनरल के रूप में नियुक्त किया गया है?

#38. हाल ही में पीरामल फाइनेंस ने कहां पहली महिला शाखा खोली है?

#39. हाल ही में छत्तीसगढ़ के नए उप मुख्यमंत्री बने हैं?

#40. हाल ही में SCO के 23वें शिखर सम्मेलन का आयोजन किसकी अध्यक्षता में किया जा रहा है?

#41. किसे प्रतिष्ठित PEN पिंटर पुरस्कार 2023 से सम्मानित किया गया है?

#42. भारत की पहली पुलिस ड्रोन यूनिट कहां शुरू की गई है?

#43. हाल ही में भारतीय नौसेना द्वारा द्विपक्षीय भारत जापान समुद्री अभ्यास JIMEX का सातवां संस्करण कहां आयोजित किया गया है?

#44. किस देश ने विदेशी श्रमिकों के लिए Digital Nomad Strategy की शुरुआत की है

#45. हाल ही में किस राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत बीमा की राशि दोगुनी कर दी है?

#46. भारत अंतरिक्ष अन्वेषण के लिए किस समझौते में शामिल हुआ है?

#47. हाल ही में 2023 में भारत के शीर्ष इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यातक के रूप में कौन सा राज्य उभरा है?

#48. उत्तर प्रदेश की पहली महिला पुलिस कमिश्नर किसे नियुक्त किया गया है?

#49. हाल ही में भारत ने किस देश को स्टार्टअप 20 की मशाल सौंपी है?

#50. हाल ही में किस राज्य ने मानसिक संकट से जूझ रहे लोगों के लिए पहला चैट बोट शुरू किया है?

Finish

Results

-

Passed! Congratulations!

Failed! Try again?

उम्मीद है कि आपको हमारी साप्ताहिक करंट अफेयर्स और क्विज पसंद आई होगी। ऐसे ही करंट अफेयर से संबंधित क्विज में भाग लेने के लिए हम से जुड़े रहें और अपने सहपाठियों के साथ अधिक से अधिक शेयर करें।

Daily Current Affairs

साप्ताहिक करेंट अफेयर्स में हमने सिर्फ मुख्य हेडलाइंस को ही सम्मिलित किया है। यदि आप इन हेडलाइंस को विस्तार से पढ़ना चाहते हैं, तो आप हमारे डेली करंट अफेयर्स पेज को विजिट कर सकते हैं।

Daily Current Affairs links 🔗

Leave a comment