नमस्ते दोस्तों! आप सभी का हार्दिक स्वागत है Daily current affairs and quiz : 6 July 2023 में। आज की दुनिया में हम सब के पास असीमित ज्ञान और सूचना का संसार है। और इस ज्ञान को दिन-प्रतिदिन बढ़ाना और समय के साथ चर्चा करना हमारी ज़रूरत बन गया है।
ऐसे में, हम आपके लिए लेकर आए हैं- डेली करंट अफेयर्स (6 July Current Affairs in Hindi) जहां हम Daily Current Affairs के बारे में बात करेंगे। इसमें आगामी SSC, UPSC, Railway, Bank, NDA, CDS, SSC GD, RPSC, BPSC, MPSC, MPPSC एवं अन्य महत्वपूर्ण प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए Current Affairs Quiz in Hindi को सम्मिलित किया गया है।
Top 10 Current Affairs and Today’s Headlines: 6th July 2023
इस आर्टिकल में प्रमुख प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए 06 July 2023 current affairs in hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। और इसके साथ ही आपके लिए daily current affairs quiz भी इसमें शामिल की गई है।
06 जुलाई 2023 Current Affairs in Hindi Today
राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (NADA) ने दक्षिण एशिया क्षेत्रीय डोपिंग रोधी संगठन (SARADO) के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
सोमवार 3 जुलाई को राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (NADA) ने नई दिल्ली में दक्षिण एशिया क्षेत्रीय डोपिंग रोधी संगठन (SARADO) के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
इस समझौते का मुख्य उद्देश्य खेलों में होने वाले डोपिंग को रोकने के लिए क्षेत्रीय सहयोग को बढ़ाना है। वर्तमान में दक्षिण एशिया क्षेत्रीय डोपिंग रोधी संगठन में बांग्लादेश, भूटान, मालदीव, नेपाल और श्रीलंका के डोपिंग रोधी संगठन शामिल है।
श्रेयांका पाटिल कैरेबियन प्रीमियर लीग में खेलने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनी।
भारत की युवा ऑफ स्पिनर श्रेयांका पाटिल वूमेंस कैरेबियन प्रीमियर लीग में खेलने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनी। भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने महिला खिलाड़ियों को विदेशी लीग में खेलने की इजाजत दे रखी है।
श्रेयांका पाटिल कैरीबियन प्रीमियर लीग में गुयाना अमेजॉन वॉरियर्स टीम की ओर से खेलेंगी। भारत को इमर्जिंग एशिया कप जिताने में श्रेयांका पाटिल ने काफी अहम भूमिका निभाई थी।
भारत में लॉन्च हुआ 6G इंटरनेट अलायंस
भारत में 6G इंटरनेट अलायंस की शुरुआत केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने की। 6G इंटरनेट अलायंस के तहत पूरे देश में 2030 तक 6G नेटवर्क सेटअप करने का उद्देश्य रखा गया।
भारत में अभी कुछ ही महीनों पहले 5G इंटरनेट शुरू किया गया था और अभी तक 5G का सेटअप पूरे देश में पूर्ण नहीं हुआ है। अनुमानित तौर पर 6G इंटरनेट, 5G से 100 गुना अधिक तेज होगा।
6 जुलाई को विश्व जूनोसिस दिवस मनाया गया।
प्रतिवर्ष 6 जुलाई को विश्व जूनोसिस दिवस के रूप में मनाया जाता है। जूनोसिस एक गंभीर संक्रामक रोग है। यह जानवरों से इंसानों या इंसानों से जानवरों में आसानी से फैल सकता है।
6 जुलाई 1885 को लुई पाश्चर ने रेबीज के टीके की खोज की थी। रेबीज वायरस एक जूनोटिक बीमारी है और प्रजातियों के माध्यम से फैलने के लिए जाना जाता है।
जूनोसिस दिवस को मनाने का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को संक्रामक बीमारियों के बारे में जागरूक करना और मानव इतिहास में टीकाकरण की खोज को याद रखना है। >> Read Full News
डूरंड कप 2023 फ़ुटबॉल टूर्नामेंट 3 अगस्त से होगा।
डूरंड कप एशिया का सबसे पुराना फुटबॉल टूर्नामेंट है। डूरंड कप 2023 का आयोजन 3 अगस्त से किया जाएगा जो कि 3 सितंबर को समाप्त होगा। डूरंड कप 2023 का आयोजन इस बार भारत के 4 शहरों में किया जाएगा।
132 वें डूरंड कप का आयोजन 3 अगस्त को पश्चिम बंगाल के कोलकाता और इसके बाद मेघालय के शिलांग, असम के गुवाहाटी और कोकराझार शहर में किया जाएगा।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू प्रख्यात स्वतंत्रता सेनानी अल्लूरी सीताराम राजू की 125वीं जयंती पर आयोजित समारोह में शामिल हुई।
मंगलवार 4 जुलाई को हैदराबाद में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू अल्लूरी सीताराम राजू की 125 वीं जयंती पर आयोजित समारोह में शामिल हुई।
4 जुलाई 1897 को जन्मे अल्लूरी सीताराम राजू को ईस्टर्न घाट क्षेत्र (आंध्र प्रदेश) में आदिवासी समुदायों के हितों की रक्षा के लिए अंग्रेजों के खिलाफ उनकी लड़ाई के लिए याद किया जाता है। >> Read Full News
उडिशा में 280 करोड़ रुपये की एकामरा परियोजना का शिलान्यास
बुधवार 28 जून को उड़ीसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने लिंगराज मंदिर में एकामरा परियोजना की आधारशिला रखी। एकामरा परियोजना का कुल बजट 280 करोड़ रुपए है और इसे डेढ़ साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
एकामरा परियोजना का उद्देश्य विभिन्न स्मारकों, पवित्र तालाबों और जल निकायों सहित लिंगराज मंदिर के चारों ओर 80 एकड़ के आवंटित क्षेत्र के साथ, इस प्राचीन विरासत परिसर की भव्यता को फिर से बनाना है।
पाकिस्तान को IMF बेलआउट पैकेज से 3 अरब डॉलर की मंजूरी मिली।
इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड यानी IMF ने पाकिस्तान को 3 अरब डॉलर का लोन जारी करने का फैसला लिया है। खास बात यह है कि पाकिस्तान सरकार और IMF के बीच यह डील 30 जून को हुई। ये इसलिए बेहद अहम है, क्योंकि 30 जून को ही पाकिस्तान को मिला IMF का पिछला पैकेज खत्म हुआ है। >> Read Full News
चंद्रयान-3 को प्रक्षेपण के लिए अंतरिक्ष यान को रॉकेट के साथ जोड़ा गया।
बुधवार 5 जुलाई को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में LVM-3 के साथ चंद्रयान-3 अंतरिक्ष यान को जोड़ा।
चंद्रयान-3 मिशन 13 से 19 जुलाई के बीच लांच किया जाएगा। चंद्रयान-3 चंद्रयान-2 का अनुवर्ती मिशन है। >> Read Full News
ICC पुरुष टेस्ट खिलाड़ी रैंकिंग में केन विलियमसन शीर्ष पर।
ICC पुरुष टेस्ट खिलाड़ी रैंकिंग में केन विलियमसन शीर्ष पर पहुंच गए हैं। न्यूजीलैंड के बल्लेबाज केन विलियमसन इंग्लैंड के जो रूट को पछाड़कर पहले स्थान पर आ गए हैं।
वहीं दूसरी ओर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने ICC पुरुष टेस्ट खिलाड़ी रैंकिंग में दूसरा स्थान प्राप्त किया।
06 जुलाई 2023 Current Affairs Quiz in Hindi
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के रिवीजन और खुद का आकलन करने के लिए यहां पर daily current affairs quiz दी गई है।
#1. हाल ही में कौन सा देश शंघाई सहयोग संगठन (SCO) का नया स्थाई सदस्य बना है?
#2. हाल ही में किस देश को तीन अरब डॉलर के आईएमएफ बेलआउट पैकेज के लिए शुरुआती मंजूरी मिल गई है?
#3. हाल ही में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू कहां पर अल्लूरी सीताराम राजू की 125 वीं जयंती में शामिल हुई?
#4. विश्व जूनोसिस दिवस कब मनाया गया?
#5. हाल ही में बीसीसीआई ने किसे भारतीय टीम के चीफ सिलेक्टर के रूप में चुना है?
#6. हाल ही में ASICS ने किस अभिनेत्री को अपना ब्रांड एंबेसडर चुना है?
#7. हाल ही में किस ने AIFF पुरुष फुटबॉलर ऑफ द ईयर पुरस्कार जीता है?
#8. हाल ही में भारत ने किस देश को हराकर 9वीं SAFF चैंपियनशिप 2023 जीती है?
#9. हाल ही में कौन सा राज्य एकामरा परियोजना से जुड़ा है?
#10. 132वें डूरंड कप टूर्नामेंट का आयोजन कहां किया जाएगा??
डेली करंट अफेयर्स के बारे में अधिक जानकारी और डेली करंट अफेयर्स क्विज में भाग लेने के लिए iqduniya.com के साथ बने रहें। और अपने दोस्तों के साथ अधिक से अधिक शेयर करें। यहां पर आपको करंट अफेयर्स क्विज के साथ-साथ सामान्य विज्ञान के रिवीजन और प्रैक्टिस के लिए क्विज़ भी दिए गए हैं।
Related links 🔗