Daily Current Affairs and Quiz in Hindi | 01 जुलाई 2023

नमस्ते दोस्तों! आप सभी का हार्दिक स्वागत है Daily Current Affairs में। आज की दुनिया में हम सब के पास असीमित ज्ञान और सूचना का संसार है। और इस ज्ञान को दिन-प्रतिदिन बढ़ाना और समय के साथ चर्चा करना हमारी ज़रूरत बन गया है।

ऐसे में, हम आपके लिए डेली करंट अफेयर्स लेकर आए हैं, जहां हम Today’s current affairs के बारे में बात करेंगे। यहां, आपको हर रोज़ नई-नई ख़बरों से और आप जानेंगे कि दुनिया में चल रहे बड़े-बड़े मुद्दे और वार्तालाप आपकी ज़िन्दगी कैसे प्रभावित कर सकते हैं।

इस आर्टिकल में प्रमुख प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए 01 July 2023 के current affairs in hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। और इसके साथ ही आपके लिए daily current affairs quiz भी इसमें शामिल की गई है।

1 July 2023 Current affairs

यहां आज के प्रमुख करंट अफेयर्स की जानकारी दी जा रही है, जो निम्न प्रकार है:

नीरज चोपड़ा ने गोल्ड जीता:

भारत के गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा ने लुसाने डायमंड लीग में गोल्ड मेडल जीता। टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले 25 वर्षीय नीरज चोपड़ा पिछले 1 महीने से अपनी चोट से परेशान थे।

अपनी चोट के कारण वह कई अंतरराष्ट्रीय खेलों में हिस्सा नहीं ले पाए। नीरज चोपड़ा ने चोट की रिकवरी के बाद अपने पहले मैच में ही 87.66 मीटर दूर भाला फेंककर गोल्ड मेडल जीता। >>Read Full News

ऑस्कर विजेता एक्टर एलन आर्किन का निधन:

फिल्म लिटिल मिस सनशाइन में दादाजी की भूमिका के लिए ऑस्कर और बाफ्टा जीतने वाले अमेरिकी अभिनेता एलन आर्किन का 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।

उनकी मौत की पुष्टि उनके तीन बेटों ने शुक्रवार 30 June को एक पारिवारिक बयान में की। >>Read Full News

राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस 2023:

National Doctors Day भारत में हर साल 1 जुलाई का दिन राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस बार 33वां नेशनल डॉक्टर्स डे मनाया जा रहा है।

National Doctors Day पर मानव स्वास्थ्य को बेहतर बनाने की दिशा में काम करने में सभी डॉक्टर्स के योगदान को सम्मानित किया जाता है। >>Read Full News

गजपति कपिलेंद्र देव का 588वां राज्याभिषेक दिवस:

महान सूर्यवंशी राजा गजपति कपिलेंद्र देव का 588वां राज्याभिषेक दिवस गुरुवार को विभिन्न सांस्कृतिक समूहों द्वारा कटक और भुवनेश्वर में मनाया गया।

यह कार्यक्रम भुवनेश्वर में लिंगराज मंदिर के पास कपाली मठ और कटक के जगतपुर ब्लॉक में गोपीनाथ पर सासना गांव के बड़ा ठाकुर मंदिर में रिडिस्कवर लॉस्ट हेरिटेज, मां जागेश्वरी क्लब, सिल्वर सिटी कटक (एससीसी) पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संयुक्त रूप से मनाया गया। >>Read Full News

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी बनी देश की नंबर 1 प्राइवेट यूनिवर्सिटी:

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी (सीयू) ने 28 जून को जारी क्वाक्वेरेली साइमंड्स (क्यूएस) वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग के नवीनतम संस्करण में भारत के निजी विश्वविद्यालयों में शीर्ष रैंक हासिल करके एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। >> Read Full News

चेन्नई में भारत की पहली ‘ड्रोन पुलिस यूनिट’ हुईं लांच:

भारत में पहली बार ‘ड्रोन पुलिस यूनिट’ की शुरुआत चेन्नई पुलिस द्वारा की गयी है. चेन्नई पुलिस ने हवाई निगरानी को बढ़ावा देने के लिए एक ‘ड्रोन पुलिस यूनिट’ की स्थापना की है।

इसकी मदद से शहर में विशेष रूप से बड़ी सभाओं, वाहन पंजीकरण डेटा की वास्तविक समय की जांच और संदिग्धों की पहचान करने में मदद मिलेगी। >> Read Full News

पीएम प्रणाम योजना :

PM PRANAM Yojana केंद्र सरकार की एक महत्वाकांक्षी स्कीम है। इसका उद्देश्य सरकार पर सब्सिडी का बोझ कम करने के साथ खेती में रासायनिक उर्वरकों की जगह वैकल्पिक उर्वरकों को बढ़ावा देना है।

इसमें सरकार जैविक खेती से पैदा होने उत्पादों की मार्केटिंग पर भी जोर देगी जिससे किसानों को इसका सीधा फायदा मिल सके। >> Read Full News

इतवारी रेलवे स्टेशन का नाम नेताजी सुभाष चंद्र बोस किया गया:

महाराष्ट्र सरकार ने नागपुर जिले के इतवारी स्टेशन का नाम बदलकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी स्टेशन करने का फैसला किया है।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने यह सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस को ऐसी श्रद्धांजलि दी जा सके। >> Read Full News

IPS अधिकारी अजय भटनागर को CBI में विशेष निदेशक नियुक्त किया गया:

कार्मिक मंत्रालय के आदेश के अनुसार वरिष्ठ IPS अधिकारी अजय भटनागर को केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) में विशेष निदेशक नियुक्त किया गया है। झारखंड कैडर के 1989 बैच के भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी भटनागर वर्तमान में संघीय जांच एजेंसी में अतिरिक्त निदेशक हैं। >> Read Full News

एशियन कबड्डी चैंपियनशिप 2023 में भारत ने रचा इतिहास:

Asian Kabaddi Championship 2023 भारत ने शुक्रवार को कोरिया में एशियाई कबड्डी चैंपियनशिप 2023 के फाइनल में ईरान को हराकर आठवां खिताब अपने नाम कर लिया है।

चैंपियनशिप में छह टीमें भारत, ईरान, जापान, कोरिया, चीनी ताइपे और हांगकांग ने भाग लिया था। लीग चरण में भारत की सबसे बड़ी जीत कोरिया को 76-13 से हराकर आई और सबसे छोटी जीत 33-28 से गुरुवार को ईरान के खिलाफ आई। >> Read Full News

01 जुलाई 2023 डेली करंट अफेयर्स क्विज

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के रिवीजन और खुद का आकलन करने के लिए यहां पर daily current affairs quiz दी गई है।

#1. भारत अंतरिक्ष अन्वेषण के लिए किस समझौते में शामिल हुआ है?

#2. हाल ही में छत्तीसगढ़ के नए उप मुख्यमंत्री बने हैं?

#3. प्रधानमंत्री मोदी जी ने किस राज्य में राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन की शुरुआत की है?

#4. उत्तर प्रदेश की पहली महिला पुलिस कमिश्नर किसे नियुक्त किया गया है?

#5. किस राज्य में गौ हत्या एवं बाल उत्पीड़न के मामलों के लिए Operation Conviction की शुरुआत की गई है?

#6. 1 जुलाई को भारत में कौनसा दिवस मनाया जाता है?

#7. एशियन कबड्डी चैंपियनशिप 2023 का खिताब किसने जीता?

#8. किस राज्य में अमेरिकी चिप निर्माता कंपनी माइक्रोन 825 मिलियन डॉलर का निवेश करेगी?

#9. किस देश ने विदेशी श्रमिकों के लिए Digital Nomad Strategy की शुरुआत की है

#10. भारत की पहली पुलिस ड्रोन यूनिट कहां शुरू की गई है?

Finish

Results

-

डेली करंट अफेयर्स के बारे में अधिक जानकारी और डेली करंट अफेयर्स क्विज में भाग लेने के लिए Iq दुनिया के साथ बने रहें। और अपने दोस्तों के साथ अधिक से अधिक शेयर करें।

Related links:

Current affairsGk quiz

Leave a comment