नमस्ते दोस्तों! आप सभी का हार्दिक स्वागत है Daily current affairs and quiz : 7 July 2023 में। आज की दुनिया में हम सब के पास असीमित ज्ञान और सूचना का संसार है। और इस ज्ञान को दिन-प्रतिदिन बढ़ाना और समय के साथ चर्चा करना हमारी ज़रूरत बन गया है।
ऐसे में, हम आपके लिए लेकर आए हैं- डेली करंट अफेयर्स (7 July Current Affairs in Hindi) जहां हम Daily Current Affairs के बारे में बात करेंगे। इसमें आगामी SSC, UPSC, Railway, Bank, NDA, RPSC, MPPSC एवं अन्य महत्वपूर्ण प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए Current Affairs Quiz in Hindi को सम्मिलित किया गया है।
Top 10 Current Affairs and Today’s Headlines: 7 July 2023
इस आर्टिकल में प्रमुख प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए 07 July 2023 current affairs in hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। और इसके साथ ही आपके लिए daily current affairs quiz भी इसमें शामिल की गई है।
07 July 2023 Current Affairs in Hindi Today
7 साल बाद WMO ने ओजोन यूवी बुलेटिन को पुनर्जीवित किया।
विश्व मौसम विज्ञान संगठन (डब्ल्यूएमओ) के नवीनतम बुलेटिन के अनुसार, समताप मंडल ओजोन परत धीरे-धीरे ठीक हो रही है और आने वाले दशकों में वायुमंडल के अधिकांश हिस्सों में ओजोन परत की रिकवरी पूरी हो जाएगी।
ओजोन परत एक सुरक्षा कवच के रूप में हमारी हानिकारक पराबैंगनी (यूवी) विकिरण से सुरक्षा करती है। ओजोन परत का क्षरण (Ozone hole) पहली बार 1980 के दशक में देखा गया था।
पराबैंगनी किरणें पृथ्वी के सभी जीवो के लिए हानिकारक है। पराबैंगनी किरणें हमारे प्रतिरक्षा तंत्र को नुकसान पहुंचती है। पराबैंगनी किरणों से त्वचा कैंसर, मोतियाबिंद जैसी बीमारियां होने का खतरा रहता है।
डब्ल्यूएमओ-ग्लोबल एटमॉस्फियर वॉच बुलेटिन द्वारा ओजोन परत की अद्यतन स्थिति वाला बुलेटिन सात साल के अंतराल (2016-23) के बाद लौटा। >> Read Full News
Global Peace Index 2023 में भारत 126वें नंबर पर रहा।
हाल ही में इंस्टीट्यूट फॉर इकोनॉमिक्स एंड पीस ने ग्लोबल पीस इंडेक्स रैंकिंग लिस्ट जारी की है। ग्लोबल पीस इंडेक्स में कुल 163 देशों को शामिल किया गया।
विश्व शांति सूचकांक 2023 में आइसलैंड ने दुनिया के सबसे शांतिपूर्ण देश के रूप में जगह बनाई। वहीं दूसरी ओर अफगानिस्तान ने विश्व शांति सूचकांक 2023 में दुनिया के सबसे अशांतिपूर्ण देश के रूप में जगह बनाई है।
ग्लोबल पीस इंडेक्स रैंकिंग में आइसलैंड 2008 से शीर्ष स्थान पर जगह बनाए हुए हैं। अफगानिस्तान लगातार पांचवीं बार अंतिम स्थान पर है। ग्लोबल पीस इंडेक्स 2023 में भारत को 163 देशों में से 126वां स्थान मिला। >> Read Full News
जिमेक्स का सातवां संस्करण विशाखापट्टनम में आयोजित किया जाएगा।
भारतीय नौसेना द्वारा आयोजित द्विपक्षीय जापान-भारत समुद्री अभ्यास 2023 (JIMEX 2023) का सातवां संस्करण 5 जुलाई से 10 जुलाई 2023 तक विशाखापत्तनम में आयोजित किया जा रहा है। यह संस्करण 2012 में अपनी स्थापना के बाद से जिमेक्स की 11वीं वर्षगांठ का प्रतीक है।
अभ्यास में आरएडीएम निशियामा ताकाहिरो, कमांडर एस्कॉर्ट फ्लोटिला वन की कमान के तहत जापान मैरीटाइम सेल्फ डिफेंस फोर्स (जेएमएसडीएफ) की इकाइयां और पूर्वी बेड़े के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग आरएडीएम गुरचरण सिंह की कमान के तहत भारतीय नौसेना के जहाज भाग ले रहे हैं। >> Read Full News
गुजरात सरकार ने प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत बीमा की राशि को दोगुना किया।
गुजरात सरकार ने प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत बीमा की राशि को दोगुना करने का फैसला लिया है। इस योजना के तहत अब बीमा कवर में 5 लाख की जगह 10 लाख रुपए दिए जाएंगे।
गुजरात सरकार की इस योजना से लगभग एक करोड 78 लाख आयुष्मान भारत कार्ड धारकों को लाभ मिलेगा। इस योजना को 11 जुलाई 2023 से लागू किया जाएगा।
बी. नीरजा प्रभाकर बनी आईसीएआर के अनुसंधान सलाहकार समिति की नई अध्यक्ष।
हाल ही में बी. नीरजा प्रभाकर को ICAR- भारतीय तेल पाम अनुसंधान संस्थान के लिए अनुसंधान सलाहकार समिति के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है।
इससे पहले बी. नीरजा प्रभाकर श्री कोंडा लक्ष्मण तेलंगाना राज्य बागवानी विश्वविद्यालय के कुलपति के पद पर कार्यरत थी।
पीरामल फाइनेंस ने शुरू की सिर्फ महिला कर्मचारियों वाली शाखाएं।
बुधवार 5 जुलाई को पीरामल फाइनेंस ने 5 महिला शाखाएं शुरू करने की घोषणा की। इन शाखाओं में सिर्फ और सिर्फ महिलाएं ही कर्मचारियों के तौर पर नियुक्त होगी। इन महिला शाखाओं को ‘मैत्रेई शाखा’ नाम दिया गया है।
पीरामल फाइनेंस की मैत्रेई शाखाएं अजमेर रोड (राजस्थान), छतरपुर (नई दिल्ली), मोहाली (पंजाब), मुंबई (महाराष्ट्र) और त्रिपुनीथुरा (कोच्चि, केरल) में शुरू की जाएंगी।
पीरामल फाइनेंस के प्रबंध निदेशक, जयराम श्रीधरन ने कहा कि ‘मैत्रेई शाखाएं’ लैंगिक समानता को बढ़ावा देने और वित्तीय सेवा क्षेत्र में महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। >> Read Full News
स्टार्टअप-20 गुरुग्राम शिखर सम्मेलन का सफलतापूर्वक समापन, भारत ने ब्राजील को मशाल सौंपी।
मंगलवार 4 जुलाई को स्टार्टअप-20 गुरुग्राम शिखर सम्मेलन का सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस दो दिवसीय शिखर सम्मेलन ने नवोन्मेषणों, सहयोगों, ज्ञान साझा करने और वैश्विक स्टार्टअप इकोसिस्टम के भीतर रणनीतिक गठबंधनों को बढ़ावा देने के लिए एक मंच का काम किया।
समापन समारोह के दौरान, स्टार्टअप 20 के अध्यक्ष डॉ. चिंतन वैष्णव ने आधिकारिक रूप से ब्राजील को मशाल सौंपी। ब्राजील अगले वर्ष 2024 में जी-20 की अध्यक्षता करेगा।
प्रिंस फहद बिन मंसूर के प्रतिनिधित्व में सऊदी अरब 2030 तक स्टार्टअप इकोसिस्टम में 1 ट्रिलियन डॉलर प्रति वर्ष की महत्वाकांक्षी राशि आवंटित करने की स्टार्टअप 20 की अपील का समर्थन करने वाले पहले देश के रूप में उभरा। >> Read Full News
शेखर कपूर को अंग्रेजी फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार मिला।
फिल्म निर्देशक शेखर कपूर को उनके अंग्रेजी फिल्म ‘व्हॉट्स लव गॉट टु डू विद इट’ के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक 2023 का पुरस्कार मिला।
शेखर कपूर ने बेंडिट क्वीन, एलिजाबेथ- द गोल्डन एज और मिस्टर इंडिया जैसी कई बेहतरीन फिल्मों का निर्देशन कार्य किया है।
गूगल इंडिया ने श्रीनिवास रेड्डी को भारत नीति प्रमुख के रूप में नियुक्त किया।
Google ने हाल ही में Apple के पूर्व कार्यकारी श्रीनिवास रेड्डी को भारत नीति प्रमुख के रूप में नियुक्त करने की घोषणा की है। श्रीनिवास रेड्डी वर्तमान में तकनीकी दिग्गज माइक्रोसॉफ्ट में वरिष्ठ इंजीनियरिंग कार्यकारी हैं। >> Read Full News
हांगकांग की मशहूर सिंगर और सोंग राइटर कोको ली का 48 साल की उम्र में निधन।
हांगकांग की मशहूर सिंगर कोको ली (Coco Lee) की आत्महत्या से मृत्यु हो गई है। इस खबर की जानकारी उनकी बहनों ने सोशल मीडिया के जरिए दी।
कोको ली की बहनों ने उनके बयान में कहा कि कोको ली कुछ सालों से काफी डिप्रेशन में थी और पिछले कुछ महीनों में उनकी हालत बहुत ज्यादा बिगड़ गई थी।
कोको ली ने 2 जुलाई 2023 को आत्महत्या करने की कोशिश की। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन उनकी हालत और ज्यादा बिगड़ गई और कोमा में चली गई और 5 जुलाई 2023 को उनका निधन हो गया।
फेसबुक पैरंट कंपनी मेटा ने किया ट्विटर के प्रतिद्वंदी थ्रेड्स ऐप को लांच।
बुधवार 5 जुलाई को मेटा कंपनी ने अपना नया एप थ्रेड्स लांच किया है। इस ऐप को मशहूर सोशल मीडिया ऐप ट्विटर का प्रतिद्वंदी बताया जा रहा है। थ्रेड्स ऐप ट्विटर से काफी मिलता-जुलता ऐप है।
ट्विटर के मालिक एलन मस्क ने कहा कि ‘प्रतिस्पर्धा ठीक है लेकिन धोखाधड़ी नहीं’। मेटा ने एक कानूनी पत्र में दावा किया है थ्रेड्स ऐप के डेवलपमेंट में कोई भी ट्विटर का पूर्व कर्मचारी शामिल नहीं है।
मेटा के अनुसार, 30 मिलियन से अधिक लोगों ने थ्रेड्स ऐप के लिए साइन अप किया है। ट्विटर अपने तेजी से बढ़ते प्रतिद्वंद्वी ऐप थ्रेड्स को लेकर मेटा के खिलाफ कानूनी कार्रवाई पर विचार कर रहा है। >> Read Full News
विश्व चॉकलेट दिवस 2023
प्रतिवर्ष 7 जुलाई को चॉकलेट दिवस के रूप में मनाया जाता है। चॉकलेट को कोको के पेड़ के फल से बनाया जाता है, जिसकी खोज 2000 साल पहले अमेरिका के रेन फॉरेस्ट में की गई थी।
चॉकलेट दिवस अपने आप में काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह दिन दुनिया के सबसे प्रिय व्यंजनों में से एक चॉकलेट के प्रति लोगों की लोकप्रियता को दर्शाता है। चॉकलेट आनंद और उत्सव का प्रतीक है। >> Read Full News
07 July 2023 Current Affairs Quiz in Hindi
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के रिवीजन और खुद का आकलन करने के लिए यहां पर daily current affairs quiz दी गई है।
#1. हाल ही में गूगल ने किसे भारत नीति प्रमुख के रूप में नियुक्त किया है?
#2. हाल ही में भारत ने किस देश को स्टार्टअप 20 की मशाल सौंपी है?
#3. हाल ही में किस राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत बीमा की राशि दोगुनी कर दी है?
#4. हाल ही में पीरामल फाइनेंस ने कहां पहली महिला शाखा खोली है?
#5. हाल ही में किस राज्य ने मानसिक संकट से जूझ रहे लोगों के लिए पहला चैट बोट शुरू किया है?
#6. हाल ही में किसे ICAR की अनुसंधान सलाहकार समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है?
#7. हाल ही में भारतीय नौसेना द्वारा द्विपक्षीय भारत जापान समुद्री अभ्यास JIMEX का सातवां संस्करण कहां आयोजित किया गया है?
#8. हाल ही में किस संगठन ने ओजोन युवी बुलेटिन (Ozone UV bulletin) जारी किया है?
#9. हाल ही में जारी ग्लोबल पीस इंडेक्स 2023 के अनुसार दुनिया का सबसे शांतिपूर्ण देश कौन सा है?
#10. हाल ही में किस ने ब्रिटिश राष्ट्रीय पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार जीता है?
डेली करंट अफेयर्स के बारे में अधिक जानकारी और डेली करंट अफेयर्स क्विज में भाग लेने के लिए iqduniya.com के साथ बने रहें। और अपने दोस्तों के साथ अधिक से अधिक शेयर करें। यहां पर आपको करंट अफेयर्स क्विज के साथ-साथ सामान्य विज्ञान के रिवीजन और प्रैक्टिस के लिए क्विज़ भी दिए गए हैं।
Related Links 🔗