18 August 2023 Current Affairs in Hindi | Today Current Affairs

नमस्ते दोस्तों! आप सभी का हार्दिक स्वागत है Today’s Current Affairs : 18 August 2023 Current Affairs in Hindi में। आपके लिए यहां पर Important और Daily Current Affairs 18 August 2023 दिए गए हैं।

18 अगस्त 2023 करेंट अफेयर्स (Today’s Current Affairs in Hindi) के महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स को विभिन्न विश्वसनीय अख़बारों जैसे द हिंदू, द इकोनॉमिक टाइम्स, टाइम्स ऑफ इंडिया, इंडिया टुडे, इंडियन एक्सप्रेस, बिजनेस स्टैंडर्ड, जागरण और राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़ वेबसाइट्स से लिया गया है। इसमें आगामी SSC, UPSC, Railway, Banking, NDA, RPSC, MPPSC एवं अन्य महत्वपूर्ण प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए Current Affairs और Quiz/MCQ को सम्मिलित किया गया है।

18 August 2023 current affairs in hindi में प्रमुख प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए नवीनतम (Latest Current Affairs in Hindi) और दैनिक करंट अफेयर्स (Daily Current Affairs in Hindi) की जानकारी दी जा रही है। और इसके साथ ही आपके लिए Today’s Current Affairs MCQ 2023 भी इसमें शामिल की गई है।

Iq दुनिया is one of the Best current affairs and gk website on the internet today. Here’s you’ll get Daily Current Affairs, Weekly and Monthly Current Affairs with PDF and MCQ and regular Gk updates.

18 August 2023 Current Affairs in Hindi

18 August 2023 important current affairs in hindi निम्नलिखित है:

  • हाल ही में गोवा राज्य सरकार ने अपने सरकारी अस्पतालों में IVF ट्रीटमेंट फ्री किया है।
  • हाल ही में गोवा सरकार ने ग्रामीण गोवा में सरकारी सेवाओं की डोर स्टेप डिलीवरी प्रदान करने और ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए ग्रामीण मित्र योजना का शुभारंभ किया है।
  • हाल ही में 17 अगस्त 2023 को मलयालम नव वर्ष “चिंगम” का शुभारंभ हुआ है।
  • हाल ही में शत्रुजीत सिंह कपूर को हरियाणा का नया डीजीपी नियुक्त किया गया है।
  • हाल ही में इसरो ने गगनयान मिशन के लिए ड्रोग पैराशूट परिनियोजन परीक्षण का सफलतापूर्वक संचालन किया है।
  • हाल ही में नेहरू मेमोरियल संग्रहालय और पुस्तकालय का नाम बदलकर पीएम संग्रहालय और पुस्तकालय कर दिया गया है।
  • हाल ही में केंद्र ने आर दुरईस्वामी को LIC के प्रबंध निदेशक के रूप में नियुक्त किया है।

18 August 2023 Current Affairs in Hindi

  • हाल ही में एयर इंडिया ने नए लोगो ‘द विस्टा’ का अनावरण किया है।
  • हाल ही में भारतीय खगोल भौतिकी संस्थान के वैज्ञानिकों ने एक नए तारे की खोज की है।
  • हाल ही में कैबिनेट ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अधिकृत आर्थिक संचालकों की परस्पर मान्यता व्यवस्था को मंजूरी दे दी है।
  • हाल ही में भारत का पहला मानव रहित हवाई प्रणाली सामान्य परीक्षण केंद्र तमिलनाडु में स्थापित किया जाएगा।
  • हाल ही में कैबिनेट ने मेडिकल उत्पाद विनियमन के क्षेत्र में भारत और सूरीनाम के बीच समझौता ज्ञापन को मंजूरी दी है।
  • हाल ही में भारत और चीन लद्दाख में शेष मुद्दों को सुलझाने पर सहमत हुए हैं।
  • हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 14,903 करोड़ रुपये के परिव्यय के साथ डिजिटल इंडिया प्रोजेक्ट के विस्तार को मंजूरी दी है।

18 August 2023 Current Affairs in Hindi Gk

  • हाल ही में भारत के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने डिजिटल व्यक्तिगत डेटा संरक्षण विधेयक 2023, जन्म और मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) विधेयक 2023, जन विश्वास (प्रावधानों का संशोधन) विधेयक 2023, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (संशोधन) विधेयक 2023 को मंजूरी दी है।
  • हाल ही में युवा मामले एवं खेल मंत्रालय द्वारा वाराणसी में युवा 20 शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।
  • हाल ही में इंडसइंड बैंक ने कतर एयरवेज और ब्रिटिश एयरवेज के साथ साझेदारी में मल्टी-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया है।
  • हाल ही में भारत में पहली लंबी दूरी की रिवाल्वर ‘प्रबल’ लांच की जायेगी।
  • हाल ही में भारत ने संयुक्त अरब अमीरात को स्थानीय मुद्रा में कच्चे तेल का पहला भुगतान किया है। कुछ हफ्तों पहले ही भारत और संयुक्त अरब अमीरात ने अपनी-अपनी स्थानीय मुद्राओं में द्विपक्षीय व्यापार करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए थे।
  • हाल ही में राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की राष्ट्रीय स्वचालित फिंगरप्रिंट पहचान प्रणाली (एनएएफआईएस) को श्रेणी-1 में उत्कृष्टता के लिए प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) का स्वर्ण पुरस्कार मिला है।
16 August 202315 August 2023
14 August 202313 August 2023

18 August 2023 Current Affairs in Hindi PDF

  • हाल ही में एश्ले गार्डनर और क्रिस वोक्स को जुलाई 2023 के लिए ICC मेंस प्लेयर ऑफ़ द मंथ नामित किया गया है।
  • हाल ही में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाड़ी बेन स्टोक्स ने वनडे क्रिकेट से अपने संन्यास लेने के फैसले को वापस ले लिया है।
  • हाल ही में इंग्लैंड के क्रिकेटर स्टीवन फिन ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लिया है।
  • हाल ही में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने पांच करोड़ पौधे लगाने का अभियान शुरू किया है।
  • हाल ही में भारत ने ‘इंडिया स्टैक’ साझा करने के लिए त्रिनिदाद और टोबैगो के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए है।
  • हाल ही में 16 अगस्त 2023 को ‘पारसी नव वर्ष या नवरोज’ मनाया गया है।
  • हाल ही में गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के 2 दिवसीय दौरे के दौरान 1052 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन किया है।

18 August 2023 Current Affairs in Hindi MCQ

  • हाल ही में भारतीय पहलवान मोहित कुमार ने जॉर्डन में पुरुषों के 61 किलोग्राम फ्रीस्टाइल वर्ग में अंडर 20 विश्व चैम्पियनशिप का खिताब जीता है।
  • हाल ही में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कोलकाता में युद्धपोत ‘आईएनएस विंध्यगिरि’ का उद्घाटन किया है।
  • हाल ही में जारी SBI की रिपोर्ट के अनुसार भारत 2027 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जायेगा।
  • हाल ही में 140 पुलिस कर्मियों को जांच में उत्कृष्टता के लिए केंद्रीय गृह मंत्री पदक, 2023 से सम्मानित किया गया है।
  • हाल ही में खुदरा मुद्रास्फीति जुलाई 2023 में 15 महीने के उच्चतम स्तर 7.44% पर पहुंच गई जो जून में 4.87% थी।
Iq Duniya Current Affairs

18 August 2023 Current Affairs Quiz in Hindi

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के रिवीजन और खुद का आकलन करने के लिए यहां पर Daily Current Affairs Quiz in Hindi दी गई है।

#1. हाल ही में किस राज्य के मुख्यमंत्री ने अन्नपूर्णा खाद्य पैकेट योजना शुरू की है?

#2. हाल ही में युवा 20 शिखर सम्मेलन कहाँ आयोजित किया जाएगा?

#3. हाल ही में आयी SBI की रिपोर्ट के अनुसार भारत कब तक तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जायेगा?

#4. हाल ही में सस्ती कीमत पर दवा उपलब्ध कराने के लिए सरकार कितने जन औषधि केंद्र खोलेगी?

#5. हाल ही में किस राज्य के मुख्यमंत्री ने पांच करोड़ पौधे लगाने का अभियान शुरू किया है?

#6. हाल ही में भारत और कौनसा देश लद्दाख में शेष मुद्दों को सुलझाने पर सहमत हुए हैं?

#7. हाल ही में किस राज्य सरकार ने अपने सरकारी अस्पतालों में IVF ट्रीटमेंट फ्री किया है?

#8. हाल ही में कहाँ पहली लंबी दूरी की रिवाल्वर 'प्रबल' लांच की जायेगी?

#9. हाल ही में 'पारसी नव वर्ष या नवरोज' कब मनाया गया है?

#10. हाल ही में जी20 फिल्म महोत्सव कहाँ शुरू हुआ है?

Finish

Results

-

यदि आपको यह पोस्ट पसंद आई हो तो इसे अधिक से अधिक शेयर करके हमें support करे। ऐसे ही Daily Current Affairs पढ़ने के लिए Iq दुनिया के साथ जुड़े रहें। 18 August 2023 Current Affairs in Hindi का पोस्ट आपको कैसा लगा हमें कमेंट करके जरूर बताएं। इसी तरह डेली करंट अफेयर्स (Current Affairs August 2023) के बारे में अधिक जानकारी और डेली करंट अफेयर्स क्विज में भाग लेने के लिए www.iqduniya.com के साथ बने रहें।

Related Links 🔗

वर्तमान में कौन क्या है?करेंट अफेयर्स की तैयारी कैसे करें?
Gk quiz in HindiDaily Current Affairs Quiz

Thank You for Visiting Iq दुनिया

Leave a comment