नमस्ते दोस्तों! आप सभी का हार्दिक स्वागत है Today’s Current Affairs : 22 July 2023 Current Affairs in Hindi में। आज की दुनिया में हम सब के पास असीमित ज्ञान और सूचना का संसार है। और इस ज्ञान को दिन-प्रतिदिन बढ़ाना और समय के साथ चर्चा करना हमारी ज़रूरत बन गया है।
ऐसे में, हम आपके लिए लेकर आए हैं- 22 जुलाई 2023 करंट अफेयर्स (Today’s Current Affairs in Hindi)। जहां हम Daily Current Affairs in Hindi के बारे में बात करेंगे। इसमें आगामी SSC, UPSC, Railway, Bank, NDA, RPSC, MPPSC एवं अन्य महत्वपूर्ण प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए Current Affairs और Quiz/MCQ को सम्मिलित किया गया है।
22 July 2023 current affairs in hindi में प्रमुख प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए नवीनतम (Latest Current Affairs in Hindi) और दैनिक करंट अफेयर्स (Daily Current Affairs in Hindi) की जानकारी दी जा रही है। और इसके साथ ही आपके लिए Today’s Current Affairs MCQ 2023 भी इसमें शामिल की गई है।
This Article Includes:
Iq दुनिया is one of the Best current affairs and gk website on the internet today. Here’s you’ll get Daily Current Affairs, Weekly and Monthly Current Affairs with PDF and MCQ and regular Gk updates.
Today’s Current Affairs in Hindi : 22 July 2023
Today’s Important Current Affairs निम्नलिखित हैं:
- केंद्रीय मंत्रिमंडल ने हाल ही में मुंबई स्थित राष्ट्रीय औद्योगिक इंजीनियरिंग संस्थान (NITIE) को भारत के 21वें भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) के रूप में मंजूरी दी है। NITIE का नाम बदलकर IIM मुंबई किया जाएगा।
- तीसरी G20 फाइनेंस मिनिस्टर एंड सेंट्रल बैंक गवर्नर्स (FMCBG) 2023 की बैठक हाल ही में गांधीनगर, गुजरात में आयोजित की गई है।
- इसरो ने हाल ही में देश के पहले मानवयुक्त अंतरिक्ष मिशन गगनयान के सर्विस मॉड्यूल प्रोपल्शन सिस्टम का सफल परीक्षण किया है।
- हाल ही में QS सर्वश्रेष्ठ छात्र शहर 2024 रैंकिंग में मुंबई को ‘118वीं रैंक’ प्राप्त हुई है।
- भारत और अमेरिका ने हाल ही में संयुक्त रूप से क्रिटिकल एंड इमर्जिंग टेक्नोलॉजी पर प्रस्तावों का आह्वान शुरू किया है।
22 July 2023 Current Affairs in Hindi Quiz
- संस्कृति मंत्रालय ने हाल ही में अनुभवी कलाकारों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए केनरा बैंक के साथ समझौता किया है।
- पंजाब नेशनल बैंक ने हाल ही में PNB PALAASH योजना शुरू की है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य ऊर्जा और संसाधन संरक्षण, कागज में कमी, अपशिष्ट प्रबंधन और अनुकूलित डिजिटल प्रक्रियाओं जैसे उपायों के माध्यम से लागत को कम करने और परिचालन क्षमता को बढ़ाना है।
- HDFC बैंक हाल ही में दुनिया का 7वें सबसे बड़े ऋणदाता बैंक बना है। HDFC लिमिटेड का HDFC बैंक में विलय के बाद लगभग 152 बिलियन डॉलर के बाजार मूल्य पर कारोबार किया। इसके साथ ही HDFC बैंक ने बैंक ऑफ चाइना को पीछे छोड़ दिया है।
- जम्मू-कश्मीर ग्रामीण आजीविका मिशन ने हाल ही में गोल्ड श्रेणी में स्टेट ऑफ गवर्नेस इंडिया 2047 के तहत SKOCH अवार्ड जीता है।
- हाल ही में 7 वर्षीय भारतीय मूल की मोक्ष रॉय को ब्रिटेन प्रधानमंत्री पॉइंट्स ऑफ लाइट अवार्ड से सम्मानित किया गया है।
22 July 2023 Current Affairs in Hindi MCQ
- हाल ही में सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम के संयुक्त विकास के लिए भारत ने जापान के साथ समझौता किया है।
- हाल ही में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ग्रामीण आवास न्याय योजना की शुरुआत की है।
- डीडी स्पोर्ट्स ने हाल ही में फीफा महिला विश्व कप 2023 के भारत में टेलीविजन प्रसारण अधिकार हासिल किए हैं।
- भारत सरकार ने हाल ही में गैर-बासमती सफेद चावल के निर्यात पर रोक लगा दी है। भारत सरकार ने घरेलू आपूर्ति को बढ़ावा देने और खुदरा कीमतों को नियंत्रण में रखने के लिए यह कदम उठाया है।
- कोयला मंत्रालय ने हाल ही में जीईएम पोर्टल के माध्यम से खरीद के लिए “बेस्ट एंगेजमेंट” पुरस्कार जीता है।
- उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में ई-वाहन सब्सिडी के आवेदन के लिए एक पोर्टल (upevsubsidy.in) लॉन्च किया गया है।
- अंशुमन झिंगरन हाल ही में नॉर्थ चैनल पार करने वाले दुनिया के सबसे कम उम्र के व्यक्ति बन गए हैं।
- भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने हाल ही में हीट इंडेक्स जारी किया है।
- लोकेश एम को हाल ही में नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण का सीईओ नियुक्त किया गया है। इनसे पहले रितु माहेश्वरी इस पद पर कार्यरत थी।
22 July 2023 Current Affairs in Hindi PDF
- राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने हाल ही में चार नए उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति की है। न्यायमूर्ति आशीष जितेंद्र देसाई को केरल, न्यायमूर्ति सुभासिस तालापात्रा को ओडिशा, न्यायमूर्ति आलोक अराधे को तेलंगाना और न्यायमूर्ति सुनीता अग्रवाल को गुजरात उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के पद पर नियुक्त किया गया है।
- प्रतिवर्ष 20 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय चंद्रमा दिवस के रूप में मनाया जाता है।
- हाल ही में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने डॉ ओम प्रकाश कौल द्वारा लिखित ‘राग प्रकाश’ पुस्तक का विमोचन किया है।
- उत्तर प्रदेश राज्य सरकार ने हाल ही में ‘विरासत वृक्ष अंगीकरण योजना’ के तहत 948 विरासत वृक्षों का सौंदर्यीकरण करने की घोषणा की है।
22 July 2023 Current Affairs in Hindi Gk
- हाल ही में श्रीलंका ने 190 संशोधनों के साथ भ्रष्टाचार विरोधी विधेयक पारित किया है।
- हाल ही में IIT गुवाहाटी ने भारतीय विश्व मामलों की परिषद के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।
- हाल ही में चीन में जुलाई के मध्य में 52.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।
- गुजरात फिल्मफेयर पुरस्कारों के 69वें संस्करण की मेजबानी करेगा।
- हाल ही में ओडिशा सरकार ने तेंदू पत्ता श्रमिकों के लिए 56 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता की घोषणा की है।
Today’s Current Affairs Quiz : 22 July 2023
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के रिवीजन और खुद का आकलन करने के लिए यहां पर Today’s Current Affairs Quiz in Hindi दी गई है।
#1. हाल ही में कौनसी राज्य सरकार 948 'विरासत वृक्षों' के सौंदर्यीकरण के लिए कार्य करेगी?
#2. हाल ही में किस राज्य सरकार ने तेंदू पत्ता श्रमिकों के लिए 56 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता की घोषणा की है?
#3. हाल ही में में किस राज्य के मुख्यमंत्री ने ‘राग प्रकाश' नामक पुस्तक का विमोचन किया है?
#4. हाल ही में किस IIT ने भारतीय विश्व मामलों की परिषद के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं?
#5. हाल ही में किस राज्य सरकार ने न्यूनतम आय की गारंटी के लिए विधेयक पेश किया है?
#6. हाल ही में 'अंतर्राष्ट्रीय चंद्रमा दिवस' कब मनाया गया है?
#7. हाल ही में किस देश ने 190 संशोधनों के साथ भ्रष्टाचार विरोधी विधेयक पारित किया है?
#8. हाल ही में कौन फिल्मफेयर पुरस्कारों के 69वें संस्करण की मेजबानी करेगा?
#9. हाल ही में किसे भारतीय तटरक्षक के 25वें महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है?
#10. हाल ही में 'इन्वेस्ट इंडिया' की MD & CEO कौन बनीं हैं?
22 July 2023 Current Affairs in Hindi का पोस्ट आपको कैसा लगा हमें कमेंट करके जरूर बताएं। इसी तरह डेली करंट अफेयर्स (Today’s Current Affairs PDF 2023) के बारे में अधिक जानकारी और Daily Current Affairs PDF 2023 में भाग लेने के लिए www.iqduniya.com के साथ बने रहें।
Today’s Current Affairs में रोजाना के महत्वपूर्ण Important Current Affairs और MCQ के साथ अब से रोज Gk questions भी सम्मिलित किए जाएंगे। इससे आपका करंट अफेयर्स के साथ-साथ Gk का भी प्रैक्टिस और रिवीजन होता रहेगा।
Today’s Gk Questions
- भारत का राष्ट्रीय वृक्ष कौन सा है?
- वर्तमान में भारत में कुल कितने राज्य हैं?
- क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा जिला कौन सा है?
- भारत की सबसे बड़ी खारे पानी की झील कौन सी है?
- तराइन का प्रथम युद्ध कब और किस के मध्य हुआ?
आप अपने जवाब कमेंट करके जरूर बताएं। इन Gk questions के उत्तर व्याख्या सहित अगले दिन की करंट अफेयर्स पोस्ट में दिए जाएंगे।
Yesterday’s Gk Questions Answers
1. क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे छोटा राज्य कौन सा है?
गोवा भारत का सबसे छोटा राज्य है। गोवा का क्षेत्रफल 3702 वर्ग किमी है।
2. टीकाकरण की सर्वप्रथम खोज किसने की?
एडवर्ड जेनर ने सर्वप्रथम टीकाकरण की खोज की थी। इन्होंने सर्वप्रथम चेचक के टीके को खोजा था।
3. भारत का राष्ट्रीय खेल कौन सा है?
मुख्यतः हॉकी को भारत का राष्ट्रीय खेल कहा जाता है, लेकिन वास्तविकता में अभी तक भारत सरकार द्वारा किसी भी खेल को राष्ट्रीय खेल घोषित नहीं किया गया है।
4. भारत का संविधान कब लागू हुआ?
संविधान निर्मात्री सभा ने 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा के समक्ष संविधान पेश किया था। इस संविधान को 26 जनवरी 1950 को प्रभावी रूप से लागू किया गया।
5. भारत के वर्तमान राष्ट्रपति कौन है?
वर्तमान में श्रीमती द्रौपदी मुर्मू भारत की राष्ट्रपति है, इनसे पहले श्री रामनाथ कोविंद भारत के राष्ट्रपति पद पर कार्यरत थे।
Related Links 🔗