डेली करंट अफेयर्स और क्विज | 02 जुलाई 2023

नमस्ते दोस्तों! आप सभी का हार्दिक स्वागत है डेली करंट अफेयर्स और क्विज में। आज की दुनिया में हम सब के पास असीमित ज्ञान और सूचना का संसार है। और इस ज्ञान को दिन-प्रतिदिन बढ़ाना और समय के साथ चर्चा करना हमारी ज़रूरत बन गया है।

ऐसे में, हम आपके लिए डेली करंट अफेयर्स लेकर आए हैं, जहां हम Today’s current affairs के बारे में बात करेंगे। यहां, आपको हर रोज़ नई-नई ख़बरों से और आप जानेंगे कि दुनिया में चल रहे बड़े-बड़े मुद्दे और वार्तालाप आपकी ज़िन्दगी कैसे प्रभावित कर सकते हैं।

इस आर्टिकल में प्रमुख प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए 02 July 2023 के current affairs in hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। और इसके साथ ही आपके लिए daily current affairs quiz भी इसमें शामिल की गई है।

02 जुलाई 2023 करंट अफेयर्स

यहां आज के प्रमुख करंट अफेयर्स की जानकारी दी जा रही है, जो निम्न प्रकार है:

SAFF चैंपियनशिप 2023 में फाइनल में पहुंचा भारत:

भारत ने पेनल्टी शूटआउट में लेबनान (LBN) को 4-2 से हराकर SAFF चैंपियनशिप 2023 के फाइनल में अपनी जगह बना ली है। यह मैच बेंगलुरु के श्री कांतिराव स्टेडियम में खेला गया। SAFF championship 2023 का फाइनल मुकाबला 4 जुलाई को भारत और कुवैत के बीच होगा। >> Read Full News

भारत का पहला स्वदेशी परमाणु रिएक्टर गुजरात में शुरू:

गुजरात में काकरापार परमाणु ऊर्जा परियोजना (KAPP) में भारत के पहले स्वदेशी परमाणु रिएक्टर का शुक्रवार को वाणिज्यिक परिचालन शुरू कर दिया गया है। इस परमाणु ऊर्जा रिएक्टर की क्षमता 700 मेगावाट है। >> Read Full News

गृह मंत्री अमित शाह ने साबरमती रिवरफ्रंट पर फ्लोटिंग रेस्तरां क्रूज का किया उद्घाटन:

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को वर्चुअल रूप से अहमदाबाद में साबरमती रिवरफ्रंट पर अक्षर नदी क्रूज का उद्घाटन किया। ये फ्लोटिंग रेस्तरां क्रूज काफी आधुनिक सुविधाओं से लैस है। इस क्रूज पर लोगों को मुंबई और गोवा जैसे अनुभव मिलेंगे। इसका उदेश्य लोगों को बेहतरीन सुविधा देना है। >> Read Full News

Central water mission 2024:

वाटर मिशन 2024 के तहत केंद्र सरकार ने भारत के सभी ग्रामीण परिवारों को पीने योग्य पानी कनेक्शन मुहैया कराने की बात कही थी। परंतु केंद्र सरकार का यह लक्ष्य अभी भी काफी दूर और अधूरा प्रतीत हो रहा है।

हाल ही में प्रख्यात ब्रिटिश लेखक और कवि माइकल रोसेन को प्रतिष्ठित PEN पिंटर पुरस्कार 2023 से सम्मानित किया गया है।

हाल ही में वी वेणु को केरल राज्य का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है।

हाल ही में भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (GSI) द्वारा उड़ीसा में भारत का सबसे बड़ा नेचुरल आर्क खोजा गया है।

2 जुलाई को प्रतिवर्ष विश्व खेल पत्रकारिता दिवस (World sports journalism day) मनाया जाता है।

हाल ही में उत्तर प्रदेश में कानूनी सहायता रक्षा परामर्श प्रणाली। (Legal aid defence counsel system) को लांच किया गया है।

श्रीलंका ने जिंबाब्वे को 9 विकेट से हराकर ODI World Cup 2023 के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

हाल ही में G20 सम्मेलन के तहत इंफ्रास्ट्रक्चर वर्किंग ग्रुप की बैठक की उत्तराखंड राज्य में आयोजित की गई है।

यह भी पढ़ें: Top 50 Gk questions

02 जुलाई 2023 करंट अफेयर्स क्विज

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के रिवीजन और खुद का आकलन करने के लिए यहां पर daily current affairs quiz दी गई है।

#1. G20 सम्मेलन के तहत इंफ्रास्ट्रक्चर वर्किंग ग्रुप की बैठक किस राज्य में आयोजित की जा रही है?

#2. हाल ही में किस राज्य के मुख्यमंत्री ने जगनन्ना अम्मा वोडी योजना शुरू की है?

#3. किसे प्रतिष्ठित PEN पिंटर पुरस्कार 2023 से सम्मानित किया गया है?

#4. हाल ही में वी. वेणु को किस राज्य का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है?

#5. भारत के पहले स्वदेशी परमाणु रिएक्टर का संचालन कहां शुरू हुआ है?

#6. हाल ही में किस देश के सुप्रीम कोर्ट ने नस्ल आधारित कॉलेज प्रवेश पर रोक लगा दी है?

#7. हाल ही में ADB ने नीतिगत सुधारों के लिए किस देश को 50 मिलियन डॉलर के ऋण की मंजूरी दी है?

#8. मिस्र का सर्वोच्च राजकीय सम्मान आर्डर ऑफ द वाइल हाल ही में किसे दिया गया है?

#9. हाल ही में सीएसआई द्वारा किस राज्य में भारत का सबसे बड़ा नेचुरल आर्क खोजा गया है?

#10. केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा पर बलिदान स्तंभ की आधारशिला रखी है?

Finish

Results

-

डेली करंट अफेयर्स के बारे में अधिक जानकारी और डेली करंट अफेयर्स क्विज में भाग लेने के लिए Iq दुनिया के साथ बने रहें। और अपने दोस्तों के साथ अधिक से अधिक शेयर करें। यहां पर आपको करंट अफेयर्स क्विज के साथ-साथ सामान्य विज्ञान के रिवीजन और प्रैक्टिस के लिए क्विज़ भी दिए गए हैं।

Related links 🔗

Gk quizCurrent affairs 01 July

Leave a comment