5 July 2023 Current Affairs Quiz | डेली करंट अफेयर्स

नमस्ते दोस्तों! आप सभी का हार्दिक स्वागत है डेली करंट अफेयर्स और क्विज (Current affairs Hindi) में। आज की दुनिया में हम सब के पास असीमित ज्ञान और सूचना का संसार है। और इस ज्ञान को दिन-प्रतिदिन बढ़ाना और समय के साथ चर्चा करना हमारी ज़रूरत बन गया है।

ऐसे में, हम आपके लिए लेकर आए हैं- डेली करंट अफेयर्स (Today’s current affairs) जहां हम Daily current affairs के बारे में बात करेंगे। यहां आपको हर रोज़ नई-नई ख़बरों से रूबरू होंगे और आप जानेंगे कि दुनिया में चल रहे बड़े-बड़े मुद्दे और वार्तालाप आपकी ज़िन्दगी कैसे प्रभावित कर सकते हैं।

Main Headlines

इस आर्टिकल में प्रमुख प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए 05 July 2023 के current affairs in hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। और इसके साथ ही आपके लिए daily current affairs quiz भी इसमें शामिल की गई है।

05 July 2023 Current affairs

यहां आज के प्रमुख करंट अफेयर्स की जानकारी दी जा रही है, जो निम्नलिखित है:

अजीत अगरकर बने भारतीय क्रिकेट टीम के नए चीफ सिलेक्टर

मंगलवार 4 जुलाई को बीसीसीआई ने अजीत अगरकर को टीम इंडिया के चीफ सिलेक्टर के रूप में चुन लिया है। अजीत अगरकर ने वर्ष 1996 में डेब्यू किया था।

अजीत ने भारत की तरफ से कुल 26 टेस्ट, 191 वनडे और 4 T20 मैच खेले हैं। अजीत ने 2013 में क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट से संन्यास ले लिया।

कामेश्वर राव कोदावंती को एसबीआई का CFO नियुक्त किया गया

30 जून 2023 को चरणजीत सिंह अत्रा द्वारा सीएफओ पद से इस्तीफा दिए जाने के बाद 1 जुलाई को कामेश्वर राव कोदावंती को भारतीय स्टेट बैंक का मुख्य वित्तीय अधिकारी (CFO) नियुक्त किया गया।

इससे पहले कामेश्वर राव कोदावंती भारतीय स्टेट बैंक में चार्टर्ड अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत थे।

पीएम मोदी ने की 23वें SCO वर्चुअल शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता

मंगलवार 4 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 23वें शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के वर्चुअल शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता की। शंघाई सहयोग संगठन की स्थापना 2001 में रूस, चीन, किर्गिस्तान, कजाकिस्तान, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान ने मिलकर की थी।

2017 में भारत और पाकिस्तान शंघाई सहयोग संगठन के स्थाई सदस्य बने। इस वर्ष के s.c.o. शिखर सम्मेलन में ईरान को भी इसके स्थाई सदस्य के रूप में चुन लिया गया। >> Read Full News

राष्ट्रीय तैराकी चैंपियनशिप 2023 में बने 4 नये राष्ट्रीय रिकॉर्ड।

रविवार 2 जुलाई को गुजरात की माना पटेल ने महिलाओं की 100 मीटर बैकस्ट्रोक में 1:03.48 का समय लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। माना पटेल ने 2021 टोक्यो ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया था।

माना पटेल ने 2018 में त्रिवेन्द्रम में बनाए गए 1:04.33 के अपने ही रिकॉर्ड को तोड़कर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया। नीना वेंकटेश ने महिलाओं की 50 मीटर बटरफ्लाई में 28.01 सेकंड का समय लेकर अपना पहला राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया।

गुजरात के तैराक नेहरा ने पुरुषों की 400 मीटर फ़्री स्टाइल को 3:52.55 में जीतकर 2021 में बैंगलोर में कुशाग्र रावत द्वारा बनाए गए 3:53.68 के रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

लिनिशा ने महिलाओं की 200 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में 2:37.35 का समय लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया और नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया। >> Read Full News

लखनऊ शहर में बंदरों को समर्पित बंदर बन बनाए जाएंगे

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ शहर में बंदरों की संख्या अधिक हो जाने से जन सामान्य के लिए खतरा बढ़ गया है। बंदरों और जन सामान्य की सुविधा और सुरक्षा के लिए जल्द ही लखनऊ के बाहरी इलाकों में बंदरों के लिए समर्पित बंदर वन बनाए जाएंगे।

इस प्रोजेक्ट के तहत उमरिया गांव में 6 एकड़ क्षेत्र में पहला बंदर बन बनाया जाएगा और इस बंदर वन का नाम लक्ष्मण वानर वन रखा जाएगा।

बृजेंद्र नवनीत को WTO में भारत के राजदूत के रूप में फिर से नियुक्त किया गया

भारत सरकार ने विश्व व्यापार संगठन (WTO) में भारत के राजदूत और स्थायी प्रतिनिधि के रूप में ब्रजेंद्र नवनीत के कार्यकाल को नौ महीने तक बढ़ाने की घोषणा की।

ब्रजेंद्र नवनीत को जून 2020 में WTO में भारत के राजदूत के रूप में चुना गया था। उनका प्रारंभिक कार्यकाल 28 जून, 2023 को समाप्त हो गया है।

लेफ्टिनेंट जनरल एम यू नायर ने शीर्ष साइबर सुरक्षा प्रमुख के रूप में पदभार ग्रहण किया

लेफ्टिनेंट जनरल एमयू नायर को सोमवार को लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) डॉ. राजेश पंत की जगह नया राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा समन्वयक (एनसीएससी) नियुक्त किया गया है। लेफ्टिनेंट जनरल नायर ने पहले सेना मुख्यालय में सिग्नल-ऑफिसर-इन-चीफ की कुर्सी संभाली थी। >> Read Full News

यूएई ने नए निवेश मंत्रालय की स्थापना की घोषणा की

संयुक्त अरब अमीरात ने हाल ही में देश के निवेश दृष्टिकोण को विकसित करने और वैश्विक बाजार में अपनी प्रतिस्पर्धा बढ़ाने के उद्देश्य से एक नए निवेश मंत्रालय की स्थापना की घोषणा की है।

दिल्ली के हुडा सिटी मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर मिलेनियम सिटी सेंटर गुरुग्राम रखा गया

सोमवार 2 जुलाई को दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर हुडा सिटी मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर मिलेनियम सिटी सेंटर गुरुग्राम कर दिया गया है। हुडा सिटी मेट्रो स्टेशन का नाम एक ही दिन में तीन बार बदला गया।

सोमवार को हुडा सिटी मेट्रो स्टेशन का नाम पहले गुरुग्राम सिटी सेंटर रखा गया। इसके बाद मिलेनियम सिटी सेंटर और उसके बाद आखिरी में नाम बदलकर मिलेनियम सिटी सेंटर गुरुग्राम रखा गया।

अमेरिकी टेनिस खिलाड़ी वीनस विलियम्स विंबलडन के पहले राउंड में ही आउट

अमेरिका की सर्वश्रेष्ठ टेनिस खिलाड़ी वीनस विलियम्स विंबलडन 2023 के पहले राउंड में ही हार गई। वीनस विलियम्स विश्व के सर्वश्रेष्ठ टेनिस खिलाड़ियों में से एक है।

विलियम्स 24वी बार विंबलडन में खेलने उतरी। विलियम्स को एलिना स्वितोलिना ने 6-4, 6-3 से हराया। वीनस विलियम्स विंबलडन 2023 के उम्रदराज खिलाड़ियों में से एक है।

दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में हुई फायरिंग

बुधवार 5 जुलाई को दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में वकीलों के बीच बहस शुरू हो गई। पुलिस के मुताबिक बहस के दौरान बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों सहित वकीलों के दो समूहों द्वारा गोलियां चलाई गई। हालांकि इस फायरिंग में कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ है।

05 जुलाई 2023 करंट अफेयर्स क्विज

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के रिवीजन और खुद का आकलन करने के लिए यहां पर daily current affairs quiz दी गई है।

#1. हाल ही में SCO के 23वें शिखर सम्मेलन का आयोजन किसकी अध्यक्षता में किया जा रहा है?

#2. हाल ही में किस देश ने SAFF Championship 2023 का खिताब जीता है?

#3. हाल ही में किस देश ने एक नए निवेश मंत्रालय की स्थापना की घोषणा की है?

#4. हाल ही में किस राज्य में देश के पहले सहकारी संचालित सैनिक स्कूल की नींव रखी गई है?

#5. हाल ही में राष्ट्रीय तैराकी चैंपियनशिप में किस तैराक ने बैकस्ट्रोक स्पर्धा में नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया है?

#6. हाल ही में किस शहर में बंदरों के लिए समर्पित बंदर वन बनाए जाएंगे?

#7. हाल ही में किस राज्य सरकार ने प्रोफेसरों के लिए सेवानिवृत्ति की आयु बढ़ाकर 65 वर्ष कर दी है?

#8. हाल ही में किस बैंक ने कामेश्वर राव कोदावंती को CFO नियुक्त किया है?

#9. हाल ही में किस राज्य में साईं हीरा ग्लोबल कन्वेंशन सेंटर का उद्घाटन किया गया है?

#10. हाल ही में किसे WTO में भारत के राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया है?

Finish

Results

-

डेली करंट अफेयर्स के बारे में अधिक जानकारी और डेली करंट अफेयर्स क्विज में भाग लेने के लिए Iq दुनिया के साथ बने रहें। और अपने दोस्तों के साथ अधिक से अधिक शेयर करें। यहां पर आपको करंट अफेयर्स क्विज के साथ-साथ सामान्य विज्ञान के रिवीजन और प्रैक्टिस के लिए क्विज़ भी दिए गए हैं।

Related links 🔗

Gk hindi quiz1 July Current Affairs
2 July current affairs3 July current affairs
4 July current affairsCurrent affairs quiz

Leave a comment