नमस्ते दोस्तों! आप सभी का हार्दिक स्वागत है Today’s Current Affairs : 24 July 2023 Current Affairs in Hindi में। आज की दुनिया में हम सब के पास असीमित ज्ञान और सूचना का संसार है। और इस ज्ञान को दिन-प्रतिदिन बढ़ाना और समय के साथ चर्चा करना हमारी ज़रूरत बन गया है।
ऐसे में, हम आपके लिए लेकर आए हैं- 24 जुलाई 2023 करंट अफेयर्स (Today’s Current Affairs in Hindi)। जहां हम Daily Current Affairs in Hindi के बारे में बात करेंगे। इसमें आगामी SSC, UPSC, Railway, Bank, NDA, RPSC, MPPSC एवं अन्य महत्वपूर्ण प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए Current Affairs और Quiz/MCQ को सम्मिलित किया गया है।
24 July 2023 current affairs in hindi में प्रमुख प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए नवीनतम (Latest Current Affairs in Hindi) और दैनिक करंट अफेयर्स (Daily Current Affairs in Hindi) की जानकारी दी जा रही है। और इसके साथ ही आपके लिए Today’s Current Affairs MCQ 2023 भी इसमें शामिल की गई है।
Iq दुनिया is one of the Best current affairs and gk website on the internet today. Here’s you’ll get Daily Current Affairs, Weekly and Monthly Current Affairs with PDF and MCQ and regular Gk updates.
24 July 2023 Current Affairs in Hindi
24 July 2023 important current affairs in hindi निम्नलिखित है:
- हाल ही में केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र शेखावत द्वारा ‘स्वच्छता क्रॉनिकल: ट्रांसफॉरमेटिव टेल्स फ्रॉम इंडिया’ का लोकार्पण किया गया है।
- हाल ही में लिसा फ्रैंचेटी अमेरिकी इतिहास में शीर्ष नौसैनिक अधिकारी बनने वाली पहली महिला बन गई है।
- हाल ही में इटली सरकार ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान इतालवी अभियान में भाग लेने वाले भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि देते हुए मोंटोन (पेरुगिया, इटली) में “वी सी यशवंत घाडगे सनडायल मेमोरियल” का अनावरण किया है।
- वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने हाल ही में अगरतला, त्रिपुरा में GST भवन का उद्घाटन किया है।
- मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हाल ही में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से नौ हजार ‘सीएम राइज’ स्कूलों की स्थापना करने की घोषणा की है।
24 July 2023 Current Affairs in Hindi MCQ
- हाल ही में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह ने गोवा में 14वीं स्वच्छ ऊर्जा मंत्री स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की है।
- हाल ही में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ के भूविज्ञान विभाग के मानद प्रोफेसर डॉ. ओम नारायण भार्गव को लाइफटाइम अचीवमेंट के लिए राष्ट्रीय भूविज्ञान पुरस्कार 2022 से सम्मानित किया है।
- एस विंसेंट राजकुमार हाल ही में ‘अंतर्राष्ट्रीय मायलोमा फाउंडेशन‘ के नए अध्यक्ष बने है।
- हाल ही में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी के भूविज्ञान विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. अमिया कुमार सामल को राष्ट्रीय युवा भूविज्ञान पुरस्कार 2022 से सम्मानित किया हैं।
- नामग्या खम्पा को हाल ही में सोमालिया में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है।
24 July 2023 Current Affairs in Hindi Quiz
- उत्तर प्रदेश सरकार ने हाल ही में 22 जुलाई को वन महोत्सव के उपलक्ष्य में 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है।
- हाल ही में स्टुअर्ट ब्रॉड ब्रांड टेस्ट क्रिकेट में 600 विकेट लेने वाले दूसरे तेज गेंदबाज बन गए हैं।
- वायु सेना दिवस परेड और वायु प्रदर्शन का आयोजन 08 अक्टूबर 2023 को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में किया जाएगा। इस दिन भारतीय वायु सेना अपनी 91वीं वर्षगांठ मनाएगी।
- हाल ही में असम सरकार ने एकल उपयोग प्लास्टिक को चरणबद्ध तरीके से बंद करने का निर्णय लिया है।
- विदेश मंत्रालय ने हाल ही में संदीप चक्रवर्ती को इंडोनेशिया में अगला राजदूत नियुक्त किया। संदीप चक्रवर्ती वर्तमान में विदेश मंत्रालय (MEA) में संयुक्त सचिव के पद पर कार्यरत हैं।
24 July 2023 Current Affairs in Hindi Gk
- हाल ही में शाहरुख खान को ICC विश्वकप 2023 के ब्रांड एम्बेसडर के रूप में चुना गया है।
- पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन (PFC) ने 20 स्वच्छ ऊर्जा फर्मों को 2.37 ट्रिलियन रुपये उधार देने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।
- ओडिशा सरकार हाल ही में ने 1 लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त फसल ऋण देने की घोषणा की है।
- हाल ही में L&T कंपनी को मुंबई-अहमदाबाद रेल परियोजना के लिए ₹7000 करोड़ का टेंडर मिला है।
- प्रतिवर्ष 23 जुलाई को राष्ट्रीय प्रसारण दिवस मनाया जाता है। सबसे पहले भारत में 23 जुलाई 1927 को भारतीय प्रसारण कंपनी ने मुंबई से पूरे देश में पहली बार रेडियो का प्रसारण किया था, इसलिए इस दिन को राष्ट्रीय प्रसारण दिवस के रूप में मनाया जाता है।
24 July 2023 Current Affairs in Hindi PDF
- हाल ही में नगरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने “गो फास्ट कंपनी” को कुछ शर्तों के साथ वापिस सुचारू करने की अनुमति दे दी है।
- हाल ही में “दूरसंचार विभाग” आपातकालीन संचार बढ़ाने के लिए सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का परीक्षण करेगा।
- हाल ही में गृह मंत्री अमित शाह द्वारा नई दिल्ली के महिपालपुर परिसर में केंद्रीय औद्योगिक विमानन सुरक्षा का उद्घाटन किया गया है।
- हाल ही में यूरोपीय संघ ने अफगानिस्तान को खाद्य असुरक्षा और आर्थिक संकट से निपटने के लिए 76 लाख यूरो की सहायता देने की घोषणा की है।
- हाल ही में 23 जुलाई को नेशनल पैरंट्स डे के रूप में मनाया गया। हर साल जुलाई के चौथे रविवार को नेशनल पेरेंट्स डे के रूप में मनाया जाता है।
- हाल ही में भारत के सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने कोरिया ओपन 2023 बैडमिंटन में दुनिया की नंबर 1 जोड़ी फजर अल्फियान और मुहम्मद रियान अर्दियांतो को हराकर पुरुष युगल खिताब जीता है।
- हाल ही में 22 जुलाई को राष्ट्रीय आम दिवस के रूप में मनाया गया।
- भारत की अन्नू रानी और किशोर जेना ने हाल ही में लेबनान एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 में क्रमशः महिला और पुरुष भाला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता हैं।
24 July 2023 Current Affairs Quiz in Hindi
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के रिवीजन और खुद का आकलन करने के लिए यहां पर Daily Current Affairs Quiz in Hindi दी गई है।
#1. हाल ही में ICC विश्वकप 2023 के ब्रांड एम्बेसडर कौन बने हैं?
#2. हाल ही में किसे LIC का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है?
#3. हाल ही में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह ने कहाँ 14वीं स्वच्छ ऊर्जा मंत्री स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की है?
#4. हाल ही में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कहाँ GST भवन का उद्घाटन किया है?
#5. हाल ही में 'राष्ट्रीय आम दिवस' कब मनाया गया है?
#6. हाल ही में 'अंतर्राष्ट्रीय मायलोमा फाउंडेशन' के नए अध्यक्ष कौन बने है?
#7. हाल ही में नामग्या खम्पा को किस देश में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है?
#8. हाल ही में किस राज्य सरकार ने 1 लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त फसल ऋण शुरू किया है?
#9. हाल ही में अमेरिकी इतिहास में शीर्ष नौसैनिक अधिकारी बनने वाली पहली महिला कौन बनीं हैं?
#10. हाल ही में किस राज्य सरकार ने एकल उपयोग प्लास्टिक को चरणबद्ध तरीके से बंद करने का निर्णय लिया है?
24 July 2023 Current Affairs in Hindi का पोस्ट आपको कैसा लगा हमें कमेंट करके जरूर बताएं। इसी तरह डेली करंट अफेयर्स (Current Affairs July 2023) के बारे में अधिक जानकारी और डेली करंट अफेयर्स क्विज में भाग लेने के लिए www.iqduniya.com के साथ बने रहें।
डेली करंट अफेयर्स में रोजाना के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स और MCQ के साथ अब से रोज Gk questions भी सम्मिलित किए जाएंगे। इससे आपका करंट अफेयर्स के साथ-साथ जीके का भी प्रैक्टिस और रिवीजन होता रहेगा। यदि आपको यह पोस्ट पसंद आई हो तो इसे अधिक से अधिक शेयर करें। ऐसे ही डेली करंट अफेयर्स पढ़ने के लिए Iq दुनिया को अपने ब्राउज़र में बुकमार्क्स में सेव ले ताकि आप कोई भी अपडेट मिस ना कर पाए।
Today’s Gk Question
- संविधान निर्मात्री सभा के स्थाई अध्यक्ष कौन थे?
- कोशिका की आत्मघाती थैली किसे कहा जाता है?
- सविनय अवज्ञा आंदोलन कब शुरू हुआ?
- महात्मा गांधी ने किस आयोग या प्रस्ताव को पोस्ट डेटेड चेक की संज्ञा दी?
- भारत का सबसे ऊंचा पठार कौन सा है?
आप अपने जवाब कमेंट करके जरूर बताएं। इन Gk questions के उत्तर व्याख्या सहित अगले दिन की करंट अफेयर्स पोस्ट में दिए जाएंगे।
Yesterday’s Gk Questions Answers
1. कोशिका का शक्ति ग्रह किसे कहा जाता है?
माइटोकॉन्ड्रिया को कोशिका का शक्ति ग्रह कहा जाता है। माइटोकॉन्ड्रिया को हिंदी में सूत्र कणिका कहा जाता है।
2. भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री कौन थी?
इंदिरा गांधी भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री थी। वह 1966 से 1977 तक और 1980 से 1984 तक भारत की प्रधानमंत्री रही।
3. दुनिया की छत किसे कहा जाता है?
पामीर के पठार को दुनिया की छत कहा जाता है।
4. कैबिनेट मिशन किस वर्ष भारत आया?
कैबिनेट मिशन 1946 में भारत आया। Read More
5. हूण वंश का संस्थापक कौन था?
सम्राट तोरमाण को हूण वंश का संस्थापक माना जाता है।
Related Links 🔗
July 1st Week Current Affairs | July 2nd Week Current Affairs |
Gk Quiz in Hindi | Daily Current Affairs |