11 July 2023 Current Affairs in Hindi | डेली करंट अफेयर्स क्विज

नमस्ते दोस्तों! आप सभी का हार्दिक स्वागत है Today’s Current Affairs : 11 July 2023 Current Affairs in Hindi में। आज की दुनिया में हम सब के पास असीमित ज्ञान और सूचना का संसार है। और इस ज्ञान को दिन-प्रतिदिन बढ़ाना और समय के साथ चर्चा करना हमारी ज़रूरत बन गया है।

ऐसे में, हम आपके लिए लेकर आए हैं- 11 जुलाई 2023 करंट अफेयर्स (Today’s Current Affairs in Hindi)। जहां हम Daily Current Affairs के बारे में बात करेंगे। इसमें आगामी SSC, UPSC, Railway, Bank, NDA, RPSC, MPPSC एवं अन्य महत्वपूर्ण प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए Current Affairs और Quiz को सम्मिलित किया गया है।

Today’s Top 10 Headlines and Current Affairs: 11 July 2023

11 July 2023 current affairs in hindi में प्रमुख प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए नवीनतम (Latest Current Affairs) और सर्वश्रेष्ठ दैनिक करंट अफेयर्स (Daily Current Affairs) की जानकारी दी जा रही है। और इसके साथ ही आपके लिए Daily Current Affairs Quiz in Hindi भी इसमें शामिल की गई है।

11 July 2023 Current Affairs in Hindi Today

World Population Day 2023

प्रतिवर्ष 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन की स्थापना 1989 में संयुक्त राष्ट्र द्वारा की गई थी, जो 11 जुलाई 1987 को दुनिया की आबादी पांच अरब तक पहुंचने के महत्व से प्रेरित थी।

विश्व जनसंख्या दिवस का लक्ष्य परिवार नियोजन, लैंगिक समानता, गरीबी, मातृ स्वास्थ्य और मानवाधिकारों सहित विभिन्न जनसंख्या संबंधित मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। वर्तमान में कुल्लू जनसंख्या के मामले में भारत विश्व में चीन के बाद दूसरे नंबर पर है। >> Read Full News

हाल ही में विवेक रामास्वामी ने विवेक किचन कैबिनेट योजना की शुरुआत की

हाल ही में अमेरिका के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार विवेक रामास्वामी ने विवेक किचन कैबिनेट योजना की शुरुआत की। विवेक रामास्वामी मूलतः भारतवंशी है।

विवेक किचन केबिनेट योजना एक आविष्कारशील धन उगाहने वाली योजना है। यह योजना उपयोगकर्ताओं को उनके अभियान में योगदान करने के लिए प्रोत्साहित करती है और दूसरों से उनके योगदान पर 10 प्रतिशत कमीशन देने का वादा करके दान (Donation) मांगती है। >> Read Full News

हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने यूरोप में किंग चार्ल्स III और ऋषि सुनक से मुलाकात की

हाल ही में अमेरिकी सरकार द्वारा की गई घोषणा में कहा गया था कि वह यूक्रेन को रसिया के खिलाफ युद्ध में सहायता करने के लिए क्लस्टर हथियार प्रदान करेंगे।

इस मुलाकात में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने साफ जाहिर किया कि यूनाइटेड किंगडम अमेरिका द्वारा यूक्रेन को क्लस्टर हथियार दिए जाने के समर्थन में नहीं है।

हालांकि जो बाइडेन की यात्रा का मुख्य केंद्र बिंदु बहुप्रतीक्षित नाटो शिखर सम्मेलन है। इस सम्मेलन के दौरान गठबंधन के नेता यूक्रेन में युद्ध पर बहस करेंगे और रूसी आक्रामकता से निपटने के लिए योजनाओं को संशोधित करेंगे। और इसके साथ ही नाटो के सबसे नए सदस्य के रूप में फिनलैंड के साथ विस्तारित गठबंधन का जश्न मनाया जाएगा।

हाल ही में पार्थ सालुंखे यूथ वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष तीरंदाज बने

रविवार 9 जुलाई को तीरंदाज पार्थ सालुंके विश्व यूथ चैंपियन बनने वाले देश के पहले रीकर्व तीरंदाज बन गए हैं। पार्थ ने रविवार को कोरिया के सांग इनजुन को 7-3 से हराकर शीर्ष स्थान प्राप्त किया।

विश्व यूथ चैंपियनशिप 2023 में भारत ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। भारत में कुल 11 पदक (6 स्वर्ण, 1 रजत, 4 कांस्य) जीते। भारत के पदक तालिका में कोरिया के बाद दूसरे स्थान पर रहा।

हाल ही में भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मलेशिया के कुआलालंपुर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का अनावरण किया

हाल ही में रविवार 9 जुलाई को भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मलेशिया में तीन दिवसीय यात्रा पर पहुंचे। इस दौरान राजनाथ सिंह ने मलेशिया के कुआलालंपुर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का अनावरण किया।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम और शीर्ष नेताओं से मुलाकात की। इस दौरान द्विपक्षीय रक्षा और रणनीतिक संबंधों को मजबूत बनाने को लेकर विभिन्न मुद्दों पर सार्थक बातचीत की। >> Read Full News

हाल ही में लक्ष्य सेन ने कनाडा ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट का एकल पुरुष ख़िताब जीता है

रविवार 9 जुलाई को भारतीय युवा शटलर लक्ष्य सेन ने कनाडा ओपन 2023 में बैडमिंटन टूर्नामेंट का एकल पुरुष ख़िताब जीता। लक्ष्य सेन ने फाइनल में इंग्लैंड चैंपियन ली शी फ़ेंग को 21-18, 22-20 से हराकर खिताब अपने नाम किया।

लक्ष्य सेन का यह किताब इस साल का पहला और उनके करियर का दूसरा BWF वर्ल्ड टूर टाइटल है। लक्ष्य सेन ने इससे पहले इंडिया ओपन का ख़िताब अपने नाम किया था। >> Read Full News

हाल ही में भारत और तंजानिया ने स्थानीय मुद्राओं में व्यापार समझौते शुरू किए हैं।

शनिवार 8 जुलाई को विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अपने बयान में कहा कि भारत और तंजानिया ने स्थानीय मुद्रा में व्यापारिक लेन-देन करना शुरू कर दिया है।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने तंजानिया में भारत के सांस्कृतिक केंद्र में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण किया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि स्थानीय मुद्राओं में व्यापार शुरू करने से दोनों देशों में व्यापार को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी। >> Read Full News

हाल ही में केरल में दिमाग खाने वाला अमीबा के कारण एक लड़के की मौत हो गई।

हाल ही में केरल राज्य के एक 15 वर्षीय लड़के की मेनिंगो एन्सेफलाइटिस नामक दुर्लभ मस्तिष्क संक्रमण के कारण मृत्यु हो गई है। यह एक अमीबा से होने वाली बीमारी है और इसे दिमाग खाने वाले अमीबा के नाम से जाना जाता है।

पिछले कुछ वर्षों में देश के विभिन्न राज्यों में दिमाग खाने वाले अमीबा के केस सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार यह अमीबा दूषित पानी मैं मुक्त परजीवी के रूप में रहता है। आमतौर पर यह अमीबा नासिका और मुख मार्गो से होते हुए मस्तिष्क और तंत्रिका तंत्र को प्रभावित करता है। >> Read Full News

हाल ही में एडगर रिकेविक्स ने लातविया के समलैंगिक राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली है।

एडगर रिंकेविक्स ने लातविया के पहले खुले तौर पर समलैंगिक राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली है। इसके साथ ही एडगर रिंकेविक्स यूरोपीय संघ के सदस्य राज्य के पहले खुले तौर पर समलैंगिक राष्ट्रपति बन गए हैं।

49 वर्षीय एडगर रिंकेविक्स ने 2011 से लातविया के लिए सर्वोच्च राजनयिक पद संभाला है और लंबे समय से रूसी आक्रामकता के खिलाफ यूक्रेन का समर्थन किया है। >> Read Full News

हाल ही में सिंधु रेड्डी पेरिस में बैस्टिल डे परेड में भारतीय वायुसेना दल की कमान संभालेंगी।

शुक्रवार 14 जुलाई को पेरिस में बैस्टिल डे परेड का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान स्क्वाड्रन लीडर सिंधु रेड्डी भारतीय वायुसेना दल की कमान संभालेंगी। >> Read Full News

11 July 2023 Current Affairs Quiz in Hindi Today

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के रिवीजन और खुद का आकलन करने के लिए यहां पर Daily Current Affairs Quiz in Hindi दी गई है।

#1. हाल ही में किसने कनाडा ओपन बैडमिन्टन टूर्नामेंट' का पुरुष एकल ख़िताब जीता है?

#2. हाल ही में भारत और किस देश ने स्थानीय मुद्राओं में व्यापार समझौते शुरू किए हैं?

#3. हाल ही में कहां पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का अनावरण किया है?

#4. हाल ही में विश्व जनसंख्या दिवस मनाया गया?

#5. हाल ही में किस राज्य में दिमाग खाने वाला अमीबा एक लड़के की मौत का कारण बना है?

#6. हाल ही में यूथ वर्ल्ड तीरंदाजी चैंपियनशिप की रिकर्व कैटेगरी में गोल्ड जीतने वाले पहले भारतीय कौन बने हैं?

#7. हाल ही में कौन पेरिस में बैस्टिल डे परेड में भारतीय वायुसेना दल की कमान संभालेंगी?

#8. हाल ही में एडगर रिकेविक्स ने किस देश के समलैंगिक राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली है?

#9. हाल ही में भारत ने जून 2024 तक किस देश से आलू आयात की अनुमति दी है?

#10. हाल ही में कौनसी राज्य सरकार कार्यालयों, मॉलों में डिफाइब्रिलेटर लगाएगी?

Finish

Results

-

11 July 2023 Current Affairs in Hindi का पोस्ट आपको कैसा लगा हमें कमेंट करके जरूर बताएं। इसी तरह डेली करंट अफेयर्स (July 2023 Current Affairs) के बारे में अधिक जानकारी और डेली करंट अफेयर्स क्विज में भाग लेने के लिए www.iqduniya.com के साथ बने रहें।

Related Links 🔗

Leave a comment