10 July 2023 Current Affairs in Hindi | डेली करंट अफेयर्स क्विज

नमस्ते दोस्तों! आप सभी का हार्दिक स्वागत है Today’s Current Affairs : 10 July 2023 Current Affairs in Hindi में। आज की दुनिया में हम सब के पास असीमित ज्ञान और सूचना का संसार है। और इस ज्ञान को दिन-प्रतिदिन बढ़ाना और समय के साथ चर्चा करना हमारी ज़रूरत बन गया है।

ऐसे में, हम आपके लिए लेकर आए हैं- 10 जुलाई 2023 करंट अफेयर्स (Today’s Current Affairs in Hindi)। जहां हम Daily Current Affairs के बारे में बात करेंगे। इसमें आगामी SSC, UPSC, Railway, Bank, NDA, RPSC, MPPSC एवं अन्य महत्वपूर्ण प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए Current Affairs और Quiz को सम्मिलित किया गया है।

Today’s Top 10 Headlines and Current Affairs: 10 July 2023

10 July 2023 current affairs in hindi में प्रमुख प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए नवीनतम (Latest Current Affairs) और सर्वश्रेष्ठ दैनिक करंट अफेयर्स (Daily Current Affairs) की जानकारी दी जा रही है। और इसके साथ ही आपके लिए Daily Current Affairs Quiz in Hindi भी इसमें शामिल की गई है।

10 July 2023 Current Affairs in Hindi Today

हाल ही में UNHRC ने वृंदा ग्रोवर को यूक्रेन जांच आयोग का सदस्य नियुक्त किया है।

हाल ही में शुक्रवार 7 जुलाई को जारी एक रिपोर्ट में बताया गया है कि एडवोकेट वृंदा ग्रोवर को संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के अध्यक्ष, राजदूत वाक्लाव बालेक (चेकिया) द्वारा यूक्रेन पर स्वतंत्र अंतर्राष्ट्रीय जांच आयोग के सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है।

एडवोकेट ग्रोवर एरिक मोसे (नॉर्वे) और पाब्लो डी ग्रीफ़ (कोलंबिया) को ज्वाइन करेंगी, जो मार्च 2022 से जांच आयोग के अध्यक्ष और आयुक्त के रूप में कार्यरत हैं। >> Read Full News

हाल ही में इंडियन बैंक ने ‘प्रोजेक्ट वेव’ के लिए NESL के साथ समझौता किया है।

हाल ही में इंडियन बैंक ने नेशनल ई-गवर्नेंस सर्विसेज लिमिटेड (NESL) के सहयोग से एक इलेक्ट्रॉनिक बैंक गारंटी सेवा शुरू की है। बैंक गारंटी सेवा कागज-आधारित प्रक्रियाओं को आसान बनाएगी और इसके माध्यम से उपभोक्ताओं का कार्य तीन-चार दिन के बजाय कुछ मिनटों में ही पूरा हो जाएगा। >> Read Full News

हाल ही में इमर्जिंग पीसमेकर्स फोरम का दूसरा संस्करण जिनेवा में शुरू होगा।

हाल ही में इमर्जिंग पीसमेकर्स फोरम का दूसरा संस्करण जिनेवा, स्वीटजरलैंड में आयोजित किया जा रहा है। इमर्जिंग पीसमेकर्स फोरम 6 से 14 जुलाई तक आयोजित किया जाएगा।

इमर्जिंग पीसमेकर्स फोरम में 18 से 30 वर्ष की आयु के युवा भाग लेंगे। इस फोरम का उद्देश्य शांति को बढ़ावा देने और विभिन्न समाजों के सह-अस्तित्व के क्षेत्र में भविष्य के नेताओं को प्रशिक्षित करना है।

हाल ही में बिहार तमिलनाडु को पछाड़ कर भारत का सबसे बड़ा MFI बाजार बना।

हाल ही में बुधवार 5 जुलाई को जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक बिहार तमिलनाडु को पछाड़कर भारत का सबसे बड़ा MFI बाजार बन गया है। और बिहार सबसे अधिक सूक्ष्म ऋण वाले राज्य के रूप में उभरा है।

हाल ही में मैक्स वेरस्टैपेन ने British GP 2023 का खिताब जीता।

रविवार 9 जुलाई को मैक्स वेरस्टैपेन ने ब्रिटिश ग्रैंड प्रिक्स 2023 (British GP 2023) का खिताब जीता‌। इंग्लैंड के नॉरिस और हैमिल्टन क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।

मैक्स वेरस्टैपेन ने हाल ही में ऑस्ट्रियाई ग्रैंड प्रिक्स 2023 का खिताब भी अपने नाम किया। यह उनके सिल्वरस्टोन में दूसरी जीत और इस साल की लगातार छठी जीत है। मैक्स वेरस्टैपेन F1 रेसिंग चैंपियन भी रह चुके हैं।

हाल ही में ओडिशा सरकार जल्द ही मो जंगल जामी योजना शुरू की।

हाल ही में ओडिशा सरकार ने अनुसूचित जनजाति और वनवासियों के लिए मो जंगल जामी योजना शुरू की है। इस योजना को मेरा वन भूमि योजना के नाम से भी जाना जाता है।

इस योजना के तहत राज्य में वन समुदायों के साथ-साथ आदिवासी समुदायों को बेहतर जल सुविधाएं, स्कूल, परिवहन सुविधाएं और स्वास्थ्य देखभाल सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। >> Read Full News

हाल ही में राजस्थान सरकार ने जन सम्मान विडियो प्रतियोगिता शुरू की है।

हाल ही में शुक्रवार 7 जुलाई को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सरकार के प्रमुख कार्यक्रमों को प्रचारित करने के लिए जन सम्मान वीडियो प्रतियोगिता शुरू की है। इसे जन सम्मान वीडियो प्रतियोगिता में कंटेस्टेंट से सरकार की 10 फ्लैगशिप योजनाओं के बारे में सवाल पूछे जाएंगे।

जन सम्मान वीडियो प्रतियोगिता में एक महीने तक हर दिन विजेताओं को 2.75 लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।

हाल ही में कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने गारंटी बजट पेश किया।

हाल ही में शुक्रवार 7 जुलाई को कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने 3.28 लाख करोड रुपये का गारंटी बजट पेश किया। >> Read Full News

हाल ही में गूगल डूडल ने जापान के स्टार त्यौहार तानाबाता का जश्न मनाया है

हाल ही में गूगल डूडल ने जापान के स्टार त्यौहार तानाबाता का जश्न मनाया। तानाबाता हर साल सातवें चंद्र माह के सातवें दिन मनाया जाता है।

तानाबाता दो स्टार-क्रॉस्ड प्रेमियों, झिनु (ओरिहाइम) और निउलंग (हिकोबोशी) की प्राचीन चीनी किंवदंती पर आधारित है, जिन्हें साल में केवल एक बार मिलने की अनुमति थी।

हाल ही में राष्ट्रीय तैराकी चैंपियनशिप में पुरुषों की 800 मीटर फ्री स्टाइल स्पर्धा में आर्यन नेहरा ने स्वर्ण पदक जीता है।

हाल ही में 3 जुलाई राष्ट्रीय तैराकी चैंपियनशिप में पुरुषों की 800 मीटर की फ्रीस्टाइल स्पर्धा में आर्यन नेहरा ने एक नये राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ गोल्ड मेडल जीता।

आर्यन नेहरा ने 800 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में दिल्ली के कुशाग्र रावत का राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। दिल्ली के कुशाग्र रावत द्वितीय स्थान और कर्नाटक के अनीश गौड़ा तीसरे स्थान पर रहे।

हाल ही में अमेरिका ने यूक्रेन को क्लस्टर बम और बख्तरबंद वाहन भेजने की घोषणा की।

हाल ही में अमेरिका ने यूक्रेन को क्लस्टर हथियार देने का फैसला किया है। इन हथियारों से यूक्रेन को रूस के ख़िलाफ़ अपने जवाबी हमले और तेज़ करने में मदद मिलेगी।

व्हाइट हाउस ने कहा है कि उसने क्लस्टर हथियारों से नागरिकों को होने वाले घातक नुकसान के जोखिम को देखते हुए अभी तक इनकी सप्लाई रोक रखी थी। >> Read Full News

हाल ही में भारतीय जोड़ी प्रियांश और अवनीत कौर ने विश्व तीरंदाजी युवा चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता हैं।

हाल ही में 6 जुलाई को भारतीय तीरंदाज प्रियांश और अवनीत कौर ने आयरलैंड में विश्व तीरंदाजी युवा चैंपियनशिप के फाइनल में इज़राइल को हराकर जूनियर मिश्रित टीम कंपाउंड स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।

विश्व तीरंदाजी युवा चैंपियनशिप का आयोजन 3 से 9 जुलाई तक आयरलैंड में किया गया है।

हाल ही में एसके सिंह को NGT का कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

हाल ही में गुरुवार 6 जुलाई को केंद्र सरकार ने न्यायमूर्ति एसके सिंह को राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) का कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया है।

इससे पहले राष्ट्रीय हरित अधिकरण के कार्यवाहक अध्यक्ष न्यायमूर्ति आदर्श कुमार गोयल थे।

10 July 2023 Current Affairs Quiz in Hindi Today

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के रिवीजन और खुद का आकलन करने के लिए यहां पर Current Affairs Quiz in Hindi दी गई है।

#1. हाल ही में कौन सी राज्य सरकार जल्द ही मो जंगल जामी योजना शुरू करेगी?

#2. हाल ही में किस राज्य के मुख्यमंत्री ने गारंटी बजट पेश किया है?

#3. हाल ही में कौनसा राज्य तमिलनाडु को पछाड़ कर भारत का सबसे बड़ा MFI बाजार बना है?

#4. हाल ही में फ्रांस ने स्वच्छ ऊर्जा में तेजी से बदलाव के लिए किस देश के साथ सहयोग किया है?

#5. हाल ही में किस बैंक ने 'प्रोजेक्ट वेव' के लिए NESL के साथ समझौता किया है?

#6. हाल ही में राष्ट्रीय तैराकी चैंपियनशिप में पुरुषों की 800 मीटर फ्री स्टाइल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है?

#7. हाल ही में UNHRC ने किसे यूक्रेन जांच आयोग का सदस्य नियुक्त किया है?

#8. हाल ही में इमर्जिंग पीसमेकर्स फोरम का दूसरा संस्करण कहाँ शुरू होगा?

#9. हाल ही में किस राज्य सरकार ने जन सम्मान विडियो प्रतियोगिता शुरू की है?

#10. हाल ही में गूगल डूडल ने किस देश के स्टार त्यौहार तानाबाता का जश्न मनाया है?

Finish

Results

-

10 July 2023 Current Affairs in Hindi का पोस्ट आपको कैसा लगा हमें कमेंट करके जरूर बताएं। इसी तरह डेली करंट अफेयर्स (July 2023 Current Affairs) के बारे में अधिक जानकारी और डेली करंट अफेयर्स क्विज में भाग लेने के लिए www.iqduniya.com के साथ बने रहें।

Related Links 🔗

Leave a comment